उत्तराखंड में निकाय चुनाव के तहत आरक्षण को लेकर अनंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद अब 25 दिसंबर तक अधिसूचना जारी हो सकती है। शहरी विकास विभाग की ओर से जारी अनंतिम अधिसूचना में एक सप्ताह आपत्तियों और सुझावों के लिए दिया गया है।

यानि 22 दिसंबर तक कोई भी आरक्षण के संबंध में सुझाव या आपत्ति दर्ज करा सकता है। खबर) प्रिंट मीडिया,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह […]

निकाय चुनाव की अंनतिम अधिसूचना जारी होते ही भाजपा ने संभावित प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मेयर, पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के पदों पर दावेदारों को लेकर चर्चा की गई।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया किबैठक में सर्वसम्मिति से सभी निगमों समेत अधिकांश नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया गया। खबर) […]

नगर निकाय चुनाव के लिए कसरत अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। आरक्षण नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद शहरी विकास निदेशालय द्वारा महापौर व अध्यक्ष पदों पर आरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर दिया। क्र०सं० नगर निगम का नाम आरक्षण का वर्ग 1. नगर निगम, देहरादून अनारक्षित 2. नगर निगम, ऋषिकेश अनुसूचित जाति 3. नगर निगम, हरिद्वार अन्य पिछड़ी जाति (महिला) 4. नगर निगम, रूड़की महिला 5. नगर निगम, कोटद्वार अनारक्षित 6. नगर निगम, श्रीनगर अनारक्षित 7. नगर निगम, रुद्रपुर RRO अनारक्षित 8. नगर निगम, काशीपुर अनारक्षित 9. नगर निगम, हल्द्वानी अन्य पिछड़ी जाति 10. नगर निगम, पिथौरागढ़ महिला 11. नगर निगम, अल्मोड़ा महिला उपरोक्त नगर निगमों के नगर प्रमुखों के पदों के प्रस्तावित आरक्षण एवं आवंटन पर सर्वसाधारण एवं सुझाव आमंत्रित किये जाते है। बस्तावित अधिसूचना के संबंध में यदि कोई सुझाव या आपत्ति हो तो वह लिखित रूप में निदेशव कास विभाग, 31/62, राजपुर रोड़, निकट पाईन हॉल स्कूल, देहरादून को सम्बोधित करते हु जानी चाहिये अथवा मेल आईडी directorudd@gmail.com पर प्रेषित की जानी चाहिए। केव पत्ति एवं सुझावों पर विचार किया जायेगा, जो इस सार्वजनिक सूचना के प्रकाशन के दिनांक के भीतर प्राप्त होंगे। निदेशक, शहरी विकास विभाग द्वारा प्राप्त सुझाव एवं आपत्तियों नार सुनवाई करते हुये अपनी स्पष्ट आख्या एवं संस्तुति निर्धारित समय-सीमा के अन्दर शासन व जाएगी, जिस पर सम्यक् विचारोपरान्त शासन द्वारा अन्तिम निर्णय लिया जायेगा। खबर) प्रिंट मीडिया,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर जिसके बाद शनिवार को शासन द्वारा इन पदों के लिए आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई। उधर, शहरी विकास निदेशालय ने नगर निकायों में वार्डों के आरक्षण की समय सारिणी जारी कर दी है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियोंं को पत्र भेजा गया है। जिलाधिकारी शनिवार को वार्ड आरक्षण के प्रस्ताव तैयार कराएंगे और 15 दिसंबर को इसकी अनंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। निकायों में ओबीसी आरक्षण का नए सिरे से निर्धारण समेत कुछ अन्य विषयों के दृष्टिगत नगर निगम व नगर पालिका अधिनियम में संशोधन अध्यादेश को राजभवन से हरी झंडी मिलने के बाद गुरुवार को पदों व स्थानों के आरक्षण व आवंटन से संबंधित नियमावली को भी मंजूरी दे दी गई थी। यह है प्राविधान नियमावली के तहत आरक्षण का निर्धारण हुआ है। इसमें प्रविधान है कि नगर निगम में महापौर और नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में आरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर शहरी विकास निदेशालय शासन को भेजेगा। फिर शासन इस पर मंथन के बाद आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करेगा। महापौर के 11, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के 45 और नगर पंचायत अध्यक्ष के 46 पदों पर आरक्षण का प्रस्ताव तैयार करने के लिए शहरी विकास निदेशालय के अधिकारी शुक्रवार को दिनभर जुटे रहे। देर रात तक महापौर पदों के आरक्षण प्रस्ताव ही तैयार हो पाए थे। बताते हैं कि देर रात विभागीय अधिकारियों ने इस संबंध में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से भी बातचीत की। इसके बाद तय हुआ कि आरक्षण प्रस्ताव की कसरत शनिवार को पूर्ण कर शासन को भेजी जाएगी। जिलों में निकायों के वार्ड आरक्षण की कसरत आज से सभी नगर निकायों में वार्ड आरक्षण के लिए जिलों में शनिवार से कसरत प्रारंभ हो गई है। शहरी विकास विभाग के अपर निदेशक ललित नारायण मिश्र ने इस सिलसिले में सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि जिला स्तर पर निकायों में वार्ड आरक्षण के लिए जिलाधिकारी शनिवार को प्रस्ताव तैयार करेंगे। 15 दिसंबर को इसकी अनंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद 21 दिसंबर तक आरक्षण पर दावे व आपत्तियां प्राप्त किए जा सकेंगे। 22 दिसंबर को दावों व आपत्तियों का निस्तारण कर इसकी सूचना निदेशालय व शासन को भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महाकुंभ क्षेत्र पहुंचे जहां उन्होंने महाकुंभ के सबसे बड़े आकर्षण अखाड़ों के संतों से मुलाकात की।

अखाड़ों के संन्यासियों से मिले पीएम मोदी, सुनी अखाड़ों के मन की बात, फिर भी क्यों हैं संतों को मलाल: 2025: प्रयागराज महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए […]

Uttarakhand Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव के लिए कसरत अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। आरक्षण नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद शहरी विकास निदेशालय द्वारा महापौर व अध्यक्ष पदों पर आरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर दिया। एसटीएफ ने देशभर में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले साईबर ठगों के गिरोह का भण्डाफोड़ किया है। जो कि फेमस कम्पनियों के नाम पर बेरोजगार युवकों को फर्जी जॉब ऑफर लेटर देकर प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर लाखों का चूना लगाते थे।

एसटीएफ ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरप्तार किया है। गिरोह के सदस्यों ने ज्यादातर दक्षिण भारत के राज्यों तेलांगना, आन्ध्रा प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र के राज्यों के बेरोजगार नौजवानो के […]

नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान गुल्लक भेंट करके नेशनल मीडिया की सुर्खी बने मध्य प्रदेश के कारोबारी का सुसाइड नोट बेहद विस्फोटक है। इसमें आरोप लगाया है कि ‘ईडी अधिकारियों ने कहा कि मामला निपटाना हो तो बच्चों को बीजेपी जॉइन करवा दे।

सीहोर के आष्टा में कारोबारी मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा का शव शुक्रवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला। घटनास्थल पर 5 पेज का सुसाइड नोट भी मिला […]

महिला को डिजिटल हाउस अरेस्ट कर एक करोड़ 70 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी को एसटीएफ की साइबर टीम ने यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मुंबई क्राइम ब्रांच, सीबीआई अफसर बनकर वीडियो कॉल और वॉइस कॉल के माध्यम से पीड़िता को डिजिटल अरेस्ट किया गया था।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि देहरादून निवासी महिला ने कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पास फीडेक्स कुरियर से एक कॉल आई थी। कहा गया […]

उत्तराखंड राज्य में साइबर क्राइम पर प्रभावी अंकुश लगाने और जांच में गुणवत्ता लाने के लिए स्टेट साइबर क्राइम हेडक्वार्टर (साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) बनाया जाएगा। इसके साथ ही हर जिले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशनों को भी स्थापित किया जाएगा।

इस बाबत डीजीपी दीपम सेठ ने अधिकारियों को पत्राचार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैंकिंग सेक्टर के साथ मिलकर एसओपी तैयार करने को कहा गया है, ताकि लोगों […]

गीता जयंती के पावन अवसर पर गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या और शैलदीदी ने उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हरियाणा सहित छह राज्यों के ज्योति कलश रथ का विधिपूर्वक पूजन कर उन्हें रवाना किया।

इस यात्रा का आयोजन वर्ष 2026 में गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा और सिद्ध अखंड दीप की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसके […]

आईएमए से पास आउट होकर देश को आज (शनिवार) को 456 युवा अफसर मिलेंगे। इसके साथ ही 35 मित्र राष्ट्रों के अफसर भी पास आउट होंगे। ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के ड्रिल स्क्वायर पर होने वाली परेड की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल लेंगे।

इसके साथ ही शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 66 हजार 119 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ जाएगा। इनमें मित्र देशों को मिले […]