रुद्रपुर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पीएम नरेंद्र मोदी के हृदय में बसता है। 10 वर्षों के कालखंड में उत्तराखंड राज्य के लिए एक से एक योजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि की योजनाएं आज गतिमान है। हमेशा उत्तराखंड के लोग पीएम मोदी का इंतजार करते हैं और वे कृषि बहुल औद्योगिक नगरी […]

रूद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह के आवास पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने रामपाल सिंह सहित पार्टी के कुछ अन्य लोगों के साथ राजनैतिक परिदृश्य को लेकर चर्चा की। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम गुरूवार सुबह अचानक निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह के शक्ति विहार स्थित निवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर रामपाल सिंह और उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया और उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने पूर्व मेयर रामपाल सिंह सहित पार्टी के कुछ अन्य पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव और आगामी निकाय चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की और चुनाव को लेकर आवश्यक मार्ग दर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रचण्ड बहुमत से केन्द्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है, लेकिन संभावित जीत से अति उत्साह में आने के बजाय कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुटें। हर कार्यकर्ता को प्रयास करना है कि जीत रिकार्ड मतों से हों।

सात प्रत्याशियों ने किया आज नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा से नामांकन हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स से अवतार सिंह बिष्ट

रुद्रपुर 27 मार्च 2024 1 / रमेश कुमार पुत्र नरेश चन्द्रनिर्दलीय 11;19 am 2/ जीवन चन्द्र उप्रेती पुत्र मोती राम उप्रेतीभारत की लोक जिम्मेदार पार्टी12:10 pm 3/ अजय भट्ट पुत्र […]

शैल सांस्कृतिक समिति, शैल परिषद के द्वारा आज गंगापुर रोड स्थित शैल भवन में खड़ी होली का आयोजन किया गया ।जिसमें स्थानीय होलियारों ने भाग लिया। पुरुषों ने गया झोड़ा,थिरकन लगी महिलाएं होलियार।। सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी आयोजन स्थल पर की गई थी। आलू के गुटके हरि खट्टी मीठी तीखी चटनी के साथ चाय चुस्कियां का आनंद लेते रहे होलियार।

शैल सांस्कृतिक समिति के पूर्व उम्र दराज कोषाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट जो की हाल फिलहाल दिवंगत हो गए थे। परिषद के महासचिव दिवाकर पांडे ने स्वर्गीय मोहन सिंह बिष्ट द्वारा […]

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उधम सिंह नगर इकाई के द्वारा रुद्रपुर में होली मिलन समारोह।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा फूलों की होली खेली गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने बताया कि फूलों की होली प्रत्येक वर्ष श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले खेली जाती हैं ।जिसमें प्रदेश के लगभग सभी राज्य पत्रकारों को आमंत्रित किया जाता है। होली मिलन समारोह पूरी तरह आध्यात्मिक से उत्प्रोत रहता है। जिसमें राधा कृष्ण की होली खेली जाती है। इस बार भी प्रतिष्ठित कलाकारों के द्वारा होली का मंचन किया गया। सभी लोगों ने होली का लुप्त उठाया ,होली मिलन समारोह में आसपास के प्रमुख प्रमुख लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया जाता है ।आयोजन स्थल पर ही रात्रि भोजन की व्यवस्था भी रहती है । होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव विश्वजीत नेगी, विधायक शिव अरोड़ा रुद्रपुर, विधायक किच्छा तिलक राज बहेड, विपिन  जलहोत्रा,प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ,अनिल चौहान,पूर्व मेयर रामपाल सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, संजय जुनेजा,पूर्व मेयर पति सुरेश कोली, रोशन अरोड़ा, मनोज छाबड़ा, दिवाकर पांडे, गोपाल सिंह पटवाल, दीपा जोशी, ममता त्रिपाठी ,शालिनी बोरा, हरविंदर चुग, बलविंदर सिंह बल्लू, विराट आर्य,संजय ठुकराल , योगेश वर्मा, दिनेश चंद्र भट्ट दिनेश बम, राजेंद्र बोहरा, दीपक चिराया , एडवोकेट अयोध्या प्रसाद आजाद,गगन कांडपाल, आदि उपस्थित थे। स्थानीय लोगों के अनुसार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली का हमें इंतजार रहता है। यह होली रुद्रपुर ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में भी खूब चर्चा होती है । यह होली मिलन समारोह का उधम सिंह नगर का सबसे बड़ा आयोजन है। जहां एक और होली में लोग हुड़दंग मचाकर होली खेलते हैं। तो वही श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा आध्यात्मिक होली खेली जाती है। जिससे हमारे युवा पीढ़ी या फिर नई पीढ़ी को एक मार्गदर्शन मिलता है। और हम प्रत्येक वर्ष परिवार होली में पहुंचते हैं।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन 20 को करायेगी भव्य होली मिलन समारोहरुद्रपुर -जिला उधम सिंह नगर मुख्यालय की श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आगामी 20 मार्च को रुद्रपुर शहर में भव्य होली समारोह कार्यक्रम का आयोजन करेगी ।जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने बताया कि पिछले लगभग 8 वर्षों से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन रुद्रपुर में ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी होली मिलन समारोह का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष 20 मार्च को शहर के कंचन तारा होटल में भव्य होली समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न राजनीतिक ,सामाजिक , व्यापार मंडल तथा पत्रकारिता क्षेत्र के तमाम लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे ।उन्होंने कहा कि होली का समारोह आपसे प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है ऐसे में पत्रकार यूनियन का सदैव प्रयास रहा है कि वह सदैव समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर आपसी प्रेम भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत करें। होली का समारोह आपसी मिलन और रंगों का पर्व है ऐसे में इन लाल ,हरे, पीले, गुलाबी रंगो के जरिए हम एक दूसरे के गले मिलकर उनसे अपनी भावनाएं प्रेषित कर सकते हैं और सभी को सफल जीवन की शुभकामनाएं दे सकते हैं ।ऐसे में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने होली मिलन समारोह को लेकर सभी से कंचन तारा होटल में आगामी 20 मार्च को शाम पांच बजे सभी मित्रों और सहयोगियों से वहां पहुंचने की अपील की है।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा प्रत्येक वर्ष फूलों की होली का आयोजन किया जाता है। जिसमें रुद्रपुर, उधम सिंह नगर व पूरे उत्तराखंड क्षेत्र से पत्रकारो का जमावड़ा रहता है।श्रमजीवी […]

शैल सांस्कृतिक समिति के द्वारा शैल भवन गंगापुर रोड स्थित महिलाओं की होली का आयोजन, महिलाओं की बैठकी  होली में रुद्रपुर क्षेत्र के आसपास की कॉलोनी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

शैल सांस्कृतिक समिति रुद्रपुर शैल सांस्कृतिक समिति,शैल भवन में उतरा पहाड़ी फाग का राग, महिलाओं ने ढोल मजीरे के साथ मस्ती से गाए गीतरुद्रपुर में उतरा पहाड़ी फाग का राग, […]

शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद )के द्वारा 16मार्च रात्रि को गंगापुर रोड स्थित शैली भवन में उत्तराखंड प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हुए, होलियारो के द्वारा एक के बाद एक होली के गीतों को विभिन्न रागो में गाकर समा बांध दिया ।देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा/ इस बैठकी होली की खासियत है कि यह शास्त्रीय रागों पर गायी जाती है और इसमें जमने वाली महफिल देखने लायक होती है. देर रात तक हुलियार बैठकी होली का रंग जमाये  दिनांक 17 मार्च को दोपहर  1:00 बजे  शैल परिषद द्वारा आयोजित महिला होली का आयोजन किया जाएगा /क्या कुछ कहा शैल परिषद के संरक्षक, अध्यक्ष, महामंत्री ने हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स की यह रिपोर्ट/ पहाड़ियों में चढ़ने लगा गुलाल का रंग, बैठकी होली का दौर शुरू।पहाड़ों  में होली को होरी, और होरी खेलने वालों को होल्यार, कहा जाता है/ शैल सांस्कृतिक समिति रुद्रपुर

. शैल सांस्कृतिक समिति रुद्रपुर के महासचिव एडवोकेट दिवाकर पाण्डे । बयान जारी कर कहा। कि गांवों में तो आज भी बैठकी होली देखने को मिलती है, लेकिन शहरों में […]

जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज िंसंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है इसलिए सौहार्द पूर्व से सम्पन्न कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता का निर्वहन करते हुऐ प्रचार करें व रैली, वाहन, ध्वनि विस्तारक यंत्र आदि के लिए पूर्व अनुमति लेना आवश्यक होगी। उन्होने कहा धार्मिक स्थलों, विद्यालयों, चिकित्सालयो आदि का प्रचार हेतु उपयोग प्रतिबन्धित होगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि रानैतिक पार्टियां व प्रत्याशी आपत्तिजनक टिप्पणी से बचे तथा आयोग व संविधान का पालन करें। उन्होने कहा एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, एलएमटी टीमां को सभी राजनैतिक दल सहयोग करेंगें। उन्होने कहा कि ईवीएम, कार्मिक, रैंडमाइजेशन व ईवीएम को स्टॉग रूम तक लाते-लेजाते समय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगें। सोशल मीडिया प्रचार से पूर्व एमसीएमसी से प्रमाणन कराना सुनिश्चित करेगें। सार्वजनिक सम्पत्ति पर प्रचार समाग्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा, नीजि सम्पत्ति पर प्रचार सामाग्री लगाने हेतु सम्बन्धित की अनुमति लिखित रूप से अनिवार्य होगी। स्टार प्रचारको के आने से पूर्व सभा स्थल, रैली व हैलीपैड की समय से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। प्रचार वाहनों की अनुमति अनिवार्य होगी व अनुमति वाहन के मुख सीसे पर चस्पा कराना भी अनिवार्य होगा। उन्होने सभी राजनैतिक पार्टियों से निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शिता व निर्वाध सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील की।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, एसपी चन्द्रशेखर घोड़के, जिला कार्यालय मंत्री गजेन्द्र प्रजापति, जिला महामंत्री भाजयुमो भाजपा विपिन सिंह, महानगर महामंत्री कांग्रेस सुनील कुमार, कांग्रेस महानगर सचिव मनोज कुमार सिंह, विधानसभा अध्यक्ष आप धर्मेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थेl

निर्वाचन आयोग के निर्वाचन घोषणा के उपरांत आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है जनपद के 9 विधानसभाओं में राजनीतिक प्रचार सामग्री हटाने कार्य जोरों पर है अभी तक लगभग […]

रूद्रपुर। नगर निगम की ओर से ट्रांजिट कैम्प स्थित शमशान घाट में बड़े नाले एवं चाहरदिवारी निर्माण कार्य के साथ ही विभिन्न वार्डों में दस नई सड़कों के निर्माण कार्य का निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता के साथ नारियल फोडकर शुभारम्भ किया। इस दौरान रामपाल सिंह का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया और निर्माण कार्य शुरू होने पर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई।

इस अवसर पर निवर्ममान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। पांच वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने […]