गंगापुर रोड स्थित “दीपा पहाड़ी” प्रतिष्ठान का शुभारंभ, मेयर विकास शर्मा ने दी शुभकामनाएं

Spread the love


गंगापुर रोड स्थित “दीपा पहाड़ी” प्रतिष्ठान का शुभारंभ, मेयर विकास शर्मा ने दी शुभकामनापीपीएं
रुद्रपुर। हरेला पर्व के पावन अवसर पर गंगापुर रोड स्थित “दीपा पहाड़ी” प्रतिष्ठान का शुभारंभ रुद्रपुर नगर निगम के मेयर विकास शर्मा ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया। शुभारंभ के दौरान उन्होंने प्रतिष्ठान की उन्नति और सफलता की कामना करते हुए अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों, लोक संस्कृति और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने वाले ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने “दीपा पहाड़ी” परिवार को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान स्थानीय किसानों, महिला उद्यमियों और पहाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मेयर विकास शर्मा ने कहा कि आज के समय में उत्तराखंड के पारंपरिक खाद्य पदार्थों और जैविक उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्थानीय उत्पादों को एक मंच उपलब्ध कराना आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और पहाड़ के किसानों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान संचालिका दीपा माटेला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि “दीपा पहाड़ी” के माध्यम से उत्तराखंड के शुद्ध पारंपरिक उत्पादों, जैविक खाद्य सामग्री, पहाड़ी मसालों, हस्तशिल्प और लोक संस्कृति को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में सुधा पटवाल, नीलम कांडपाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला समूहों की प्रतिनिधियां और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और इस पहल की सराहना करते हुए इसे उत्तराखंड की संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने “दीपा पहाड़ी” की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतिष्ठान उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक उत्पादों और मातृशक्ति के सशक्तिकरण का प्रमुख केंद्र बनेगा।


Spread the love