उत्तराखंड की अस्मिता के सम्मान में मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
उत्तराखंड की अस्मिता, मातृशक्ति के सम्मान और सामाजिक सौहार्द की रक्षा को लेकर आज जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उत्तराखंड का माहौल बिगाड़ने तथा पहाड़ की मां-बहनों के प्रति अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि दोषियों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी उत्तराखंड की गरिमा, संस्कृति और मातृशक्ति का अपमान करने का दुस्साहस न कर सके।
उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तराखंड की शांति, सम्मान और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल की संसदीय बोर्ड की सदस्य एवं फायर नेत्री प्रमिला रावत सहित प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
