डीजीपी के निर्देशों के मुताबिक, पूरे कांवड़ रूट पर मीट और शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी. सुरक्षा के लिए, यात्रा रूट पर हेलीकॉप्टर, ड्रोन और CCTV कैमरों से नज़र रखी जाएगी. इसके अलावा तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए, भारी गाड़ियों की एंट्री पर बैन, DJ की आवाज़ और ऊंचाई पर लिमिट तय करना और कांवड़ कैंपों में खाने की क्वालिटी की रेगुलर जांच जैसे कड़े निर्देश जारी किए गए हैं.
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
कांवड़ यात्रा 2026 के लिए क्या होंगे नियम (कांवड़ यात्रा 2026 रूल्स)
- कांवड़ यात्रा के दौरान रूट पर मीट और शराब की दुकानें बंद रहेंगी.
- कांवड़ रूट पर हेलीकॉप्टर, ड्रोन और सीसीटीवी से नज़र रखी जाएगी.
- कांवड़ यात्रा के दौरान भारी गाड़ियों का शहरी इलाकों में आना मना रहेगा.
- सड़क की एक लेन कांवड़ियों के लिए और दूसरी लेन छोटी गाड़ियों के लिए रिज़र्व रहेगी.
- कांवड़ सेवा कैंप में खाने की क्वालिटी की रेगुलर जांच की जाएगी.
- कांवड़ यात्रा के साथ चलने वाले डीजे का वॉल्यूम 75 डेसिबल से ज़्यादा नहीं होगा.
- डीजे की ऊंचाई 12 फीट से ज़्यादा नहीं होगी.
- डाक कांवड़ जुलूस में रेस पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं.
- डॉग स्क्वॉड, बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड, IB, इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट और LIO टीमों को भी एक्टिव रखा जाएगा.
- कांवड़ियों के लिए तय स्टैंडर्ड के हिसाब से कैंप बनाने के निर्देश दिए गए हैं.
- कांवड़ रूट पर तय समय में लाइटिंग, ड्रेनेज और दूसरी सुविधाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.
अगर किसी वजह से कांवड़ टूट जाए तो तुरंत गंगाजल देने के भी निर्देश दिए गए हैं.
