

वे चाणक्य चौधरी की जगह लेंगे. चाणक्य चौधरी एक मई को रिटायर होंगे. करीब 36 साल तक कंपनी की सेवा करने के बाद वे सेवानिवृत हो रहे है. डीबी सुंदर रमम के नाम को लेकर पहले ही कयास लगाये जा रहे थे, जिस पर मुहर लग गयी है. एक मई से यह बदलाव को प्रभावी कर दिया गया है.

इस बदलाव के साथ ही कारपोरेट कम्यूनिकेशन विभाग को टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ के अधीन ला दिया गया है. चीफ कारपोरेट कम्यूनिकेशन सर्वेश कुमार अब सीधे एमडी को रिपोर्ट करेंगे. वहीं वीपी एचआरएम अतराई सन्याल को टाटा स्टील का चीफ पीपल ऑफिसर बनायीं गयी है. वे पूरी दुनिया में टाटा स्टील समूह के कर्मचारियों और पदाधिकारियों का प्रबंधन का काम देखेगी. इसी तरह टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के प्रबंध निदेशक (एमडी) संदीप कुमार को टाटा स्टील का वाइस प्रेसिडेंट रॉ मैटेरियल बनाया गया है. संदीप कुमार माइनिंग में धनबाद के आइएसएम यूनिवर्सिटी से बीटेक की डिग्री ली है. टाटा स्टील में वे 1991 में जीटी के तौर पर ज्वाइन किये. उनके नाम पर ई सारी उपलब्धियां है और कई सालों तक माइंस से जुड़े विभिन्न पदों पर काम कर चुके है. वे टाटा मेटालिक्सके एमडी भी रहचुके है. 2002 के अक्तूबर माह से वे टीएसडीपीएल के एमडी के तौर पर काम कर रहे है. टीएसडीपीएल के एमडी के तौर पर जगजीत सिंह को पदस्थापित किया गया है. वे टाटा स्टील में चीफ लाॉजिस्टिक के पद पर काम कर रहे है. कोलकाता से कामकाज देखेंगे. वहीं, टाटा स्टील के एफएएमडी के चीफ ऑपरेशन श्रीसेंदू मुखर्जई को टाटा स्टील का चीफ लॉजिस्टिक बनाया गया है.
शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता




