अंक ज्योतिष लोगों के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तियों के बारे में बहुत कुछ बताता है। जातकों का मूलांक जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है। अगर किसी व्यक्ति का जन्म 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है तो उनका मूलांक 3 होता है।

अलग-अलग तिथि पर पैदा होने वाले लोगों का अलग-अलग मूलांक होता है। जैसे अगर किसी का जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को होगा तो उसका मूलांक एक होगा।

दरअसल, मूलांक आपके जन्म की तारीखों का योग होता है। जैसे अगर आपका जन्म 21 तारीख को हुआ है तो 1 और 2 को मिलाकर 3 या आपका मूलांक हुआ। आज हम बात करेंगे मूलांक 3 वाले लोगों की। देवताओं के गुरु बृहस्पति ग्रह 3 मूलांक वालों के स्वामी होते हैं और उनके प्रभाव से 3 मूलांक वालों के जीवन में सुख और सौभाग्य आता है। इस मूलांक की लड़कियां, विवाह के बाद अपने पति के लिए भी किस्मत की चाबी साथ लेकर आती हैं। आईए जानते हैं तीन मूलांक वाली लड़कियां अपने पति के लिए कैसा भाग लेकर आती हैं?

पति के भाग्यशाली होती हैं मूलांक 3 वाली लड़कियां

मूलांक 3 वाली लड़कियों के भाग्य का असर उनके पति के जीवन पर भी पड़ता है। इस मूलांक की लड़कियां जिस व्यक्ति से विवाह करती हैं उसके भी भाग्य खुल जाते हैं। विवाह के बाद उनके जीवन में सफलता मिलने लगती है।


Freepik

पति के जीवन में आती है खुशहाली

मूलांक 3 वाली लड़कियों से विवाह करने के बाद पति के भाग्य में पत्नी का भाग्य जुड़ जाता है, जिस कारण पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है और उन्हें समाज, व्यवसाय में लाभ होता है। उनका मान-सम्मान बढ़ता है। लिहाजा मूलांक 3 वाली लड़कियों से विवाह करना उनके पतियों के लिए तरक्की के रास्ते खोल देता है।