46वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित चार दिवसीय 20वीं प्रादेशिक वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 46वीं वाहिनी पीएसी और महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम चैंपियन बने हैं।

Spread the love

रविवार को प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और मेडल प्रदान किए। रविवार को पुरुष वर्ग मैराथन दौड़ में 46वीं पीएसी के सुनील सिंह ने सबसे तेज दौड़ लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं साइकिलिंग प्रतियोगिता में 46वीं वाहिनी के दलनायक योगेन्द्र देव, चार गुणा 100 मीटर रिले में 31वीं वाहिनी पीएसी के नीरज चंदोला, अमित चन्याल, दीपक बिष्ट, अमित राज और 100 मीटर दौड़ में देहरादून के शक्ति शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। जबकि महिला वर्ग चार गुणा 100 मीटर रिले में 40वीं वाहिनी पीएसी की सरिता रावत, नीलम भण्डारी, बीनू, सुनीता पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 46वीं वाहिनी पीएसी सेनानायक पंकज भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 46वीं वाहिनी पीएसी और महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम चैंपियनशिप प्राप्त की। जबकि पुरुष वर्ग में जिला चमोली के उपनिरीक्षक शिवकुमार और महिला वर्ग में उत्तरकाशी की फायरवूमन आंचल पंवार को व्यक्तिगत स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। इस दौरान सहायक सेनानायक अविनाश वर्मा, शिविरपाल अजय कुमार, शिविरपाल 31वीं वाहिनी राकेश बिष्ट, दलनायक योगेन्द्र देव, ललित देवड़ी, दयाचंद रजवार, कमल सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक बलवन्त सिंह रावत, प्लाटून कमांडर कमल सिंह लटवाल, ज्योति कुमार आर्या, विजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।


Spread the love