उत्तराखंड के रामनगर के ढेला के एक्रोन रिजॉर्ट में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर 52 युवक और 10 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवकों पर पॉस्को समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Spread the love

युवकों के लिए रिजॉर्ट संचालक नेपाल, पश्चिम बंगाल और यूपी की युवतियां लेकर आया था। आरोपियों में एक किशोर और एक किशोरी भी शामिल है। पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री, शराब की पेटियां और युवतियों पर उड़ाए गए रुपये बरामद किए हैं। पार्टी का आयोजक मेरठ का कारोबारी है। उसने अपनी कंपनी से जुड़े लोगों के लिए पार्टी का आयोजन किया था। रविवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि ढेला रिजॉर्ट में बाहर से भारी संख्या में युवक और युवतियां आए हैं। उनको सेक्स रैकेट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे लेकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम, एसओजी और पुलिस लाइन की टीम का गठन किया गया।

10-10 हजार में मंगवाई गई थीं युवतियां

पुलिस के अनुसार रिजॉर्ट में पार्टी के लिए बुकिंग के दौरान ही शराब और लड़कियों की डिमांड कर दी थी। रिजॉर्ट के जीएम लखेन्द्र चौधरी ने उपेन्द्र कुमार को इसके लिए हामी भर दी थी। उपेंद्र कुमार ने उक्त रिजॉर्ट को चार जुलाई से पांच जुलाई तक दो लाख 20 हजार में बुक कराया था। उपेंद्र कुमार ने अपने कर्मचारी सुनील कुमार के माध्यम से राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी से 10-10 हजार रुपये के हिसाब से युवतियां मंगवाई थीं।

आपस में शेयर करते थे युवतियों की फोटो

एसएसपी ने बताया कि आरोपी युवतियों की फोटो को आपस में शेयर करते थे। इसके बाद एक-एक कर कमरे में जाते थे। कई दिनों से उनको शिकायत मिल रही थी। आरोपियों के फोन पर युवतियों की फोटो मिली हैं।

मुल्तान नगर के कंपनी मालिक ने बुक किया था रिजॉर्ट

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया आरोपी उपेन्द्र कुमार पुत्र जेपी पाल निवासी मुल्ताननगर मेरठ ने बताया कि वह सिकन्दराबाद इन्सेक्टिसाइड कंपनी का मालिक है। कंपनी कृषि से संबंधितत उपकरण बनाती है। वह अपनी कंपनी से जुड़े इन लोगों को यहां मनोरंजन के उद्देश्य से लेकर आया था। इसके लिए उसने 10 दिन पहले रामनगर आकर एक्रोन रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्दर चौधरी से मुलाकात कर अपनी पार्टी के बारे में बताया। रिजॉर्ट भी बुक किया था।

रिजॉर्ट का जीएम लखेंद्र चौधरी फरार

रिजॉर्ट का जीएम लखेंद्र चौधरी फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। उधर, पुलिस ने रिजॉर्ट से शराब की तीन पेटियां, बीयर की एक पेटी, नकली 10 रुपये की 24 गड्डियां, एक पुलिन्दा महिलाओं पर उड़ाए गए 10-10 रुपये के नोट, 342 से अधिक आपत्तिजनक सामग्री, एक लैपटाप, तीन मोबाइल, युवतियों के नाचने के लिए लगाया गया म्यूजिक सिस्टम आदि बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है।

52 युवकों और 10 युवतियों को पकड़ा

टीम ने रिजॉर्ट में रामनगर सावल्दे में स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 52 युवक और 10 युवतियों को पकड़ा। रिजॉर्ट में अनैतिक देह व्यापार, शराब के नशे में महिलाओं को नचवाते, उनके ऊपर नोट उड़ाते और उनके साथ अश्लील हरकत करते हुए पाया गया। 52 युवकों को गिरफ्तार किया है। रिजॉर्ट में अवैध गतिविधियां संचालित करने पर उक्त एक्रोन रिजॉर्ट को सील कर दिया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया 52 आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग है और 10 युवतियों में से एक किशोरी है।

रजिस्टर में एंट्री नहीं कराने के दिए थे निर्देश

पुलिस ने बताया कि रिजॉर्ट के जीम लखेन्द्र चौधरी ने आगन्तुक रजिस्टर में युवक-युवतियों की एंट्री नहीं कराने के लिए स्टाफ से बोला था। इस कारण किसी की भी एंट्री रजिस्टर में नहीं कराई गई थी।


Spread the love