घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं. स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच रही है. खेतों में विमान को गिरता देख गांव के लोग भी तुरंत वहां पहुंच गए. हादसे के तुरंत बाद जांच के आदेश जारी किए गए हैं और सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है ताकि मामले की गहन पड़ताल की जा सके.

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट
पंजाब से विमान ने भरी थी उड़ान
समाचार एजेंसी एनएनआई से रक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया है कि ये विमान मिग-29 था. इसने पंजाब के अदमपुर से उड़ान भरी थी. विमान रूटीन एक्सरसाइज के लिए आगरा जा रहा था. दुर्घटना की क्या वजह रही इसके लिए पड़ताल जारी है.
पहले भी मिग-21 में हुए हैं हादसे
इसी साल सितंबर में राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारतीय वायुसेना का एक मिग-29 लड़ाकू विमान तकनीकी गड़बड़ी के कारण क्रैश हो गया था. हालांकि, संयोग से तब भी पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया था.

