कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने की बात कह रहे हैं।

Spread the love

उन्होंने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को भी धन्यवाद कहा। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि जो शख्स मंच से सरेआम पीएम को ललकार रहा है, वो भला ऐसा क्यों कहने लगा। दीपके ने धन्यवाद देने की वजह भी गिनाईं। उन्होंने सोनम वांगचुक के जंतर-मंतर से हटाए जाने का भी जिक्र किया। जानिए क्या है पूरा मामला।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

पीएम नरेंद्र मोदी को कहा, बहुत-बहुत शुक्रिया

वायरल हो रहे वीडियो में अभिजीत दीपके कहते हैं- मैं नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। इसके बाद इसकी वजह बताते हुए कहा- अगर नरेंद्र मोदी सोनम वांगचुक को यहां से उठाते नहीं तो हमारा प्रोटेस्ट इतना बड़ा बनता नहीं। सही कह रहा हूं न। अगर नरेंद्र मोदी 12 साल की लड़कियों का सर फोड़ने का ऑर्डर नहीं देते, तो आज इस पूरे देश में प्रोटेस्ट होते नहीं। तो नरेंद्र मोदी जी बहुत-बहुत शुक्रिया। हमारे प्रोटेस्ट को इतना बड़ा बनाने के लिए।

फॉलोअप प्रश्न

अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को धन्यवाद क्यों कहा?


सीजेआई सूर्यकांत को धन्यवाद देने का अभिजीत दीपके का क्या कारण था?


कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत कैसे हुई?


सोनम वांगचुक के अनशन का आंदोलन पर क्या प्रभाव पड़ा?


Spread the love