हरियाणा के रेवाड़ी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की ऐसी साजिश रची कि पहली नजर में मामला हादसा या आत्महत्या जैसा लगे.

पति को पहले मिलने के बहाने बुलाया गया, फिर कथित तौर पर उसका दम घोंटकर उसे जिंदा ही नहर में फेंक दिया गया. इतना ही नहीं, पति की मौत के बाद पत्नी ने ससुराल पहुंचकर शोक मनाया, अंतिम संस्कार और सभी रस्मों में शामिल हुई, ताकि किसी को उस पर शक न हो. लेकिन एक मोबाइल फोन में छिपे सबूतों ने पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान रेवाड़ी के जड़थल गांव निवासी 21 साल के मोनू के रूप में हुई है. आरोप है कि उसकी पत्नी तन्नू ने अपने प्रेमी सोनू और उसके दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. वारदात को हादसा दिखाने के लिए मोनू को नहर में फेंक दिया गया, ताकि मौत डूबने से हुए लगे.