बंगाली समुदाय के प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने और उन्हें आरक्षण दिए जाने के संबंध में दिए गए बयान के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अजय भट्ट को सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा जा रहा है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि संकीर्ण मानसिकता वाले लोग बंगाली समुदाय के लोगों को रोहिंग्या बता रहे हैं, जबकि यह सभी लोग देवी के भक्त हैं। उत्तराखंड राज्य के विकास में इनका बहुत बड़ा योगदान है।ये 1971 में हुए भारत पाकिस्तान के युद्ध के बाद से उत्तराखंड में ही रह रहे हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने पूर्व में दिए गए अपने बयान कि पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उत्तराखंड का बंगाली समुदाय हिंदू रीति-रिवाजों पर पूर्ण आस्था रखने के साथ ही सनातन धर्मी है। उत्तराखंड राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा।जहां तक उनके आरक्षण का विषय है तो उत्तराखंड विधानसभा से बंगाली समुदाय के पौंड, माझी और पौंड्रा जाति को आरक्षण दिए जाने के संबंध में प्रस्ताव प्रदेश सरकार दो बार सर्वसम्मति से पारित कर केंद्र को प्रेषित कर चुकी है। इनको आरक्षण देने से किसी अन्य समुदाय का आरक्षण भी प्रभावित नहीं हो रहा है।भट्ट ने कहा कि उनके द्वारा वर्तमान सत्र में उन्होंने जमरानी बांध, एचएमटी कारखाना, बागेश्वर, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, रामनगर से गैरसैण वाया कर्णप्रयाग रेल लाइन, नैनीताल झील का संरक्षण जैसे कई मुद्दे प्रभावी तरीके से संसद में उठाए गए। वहीं, कुछ लोग बंगाली समुदाय के विषय में उनके दिए गए वक्तव्य को गलत तरीके से प्रचारित कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को बहस की खुली चुनौती भी दी।यह भी पढ़ें।
ख़बर शेयर करें – पुलिस ने इस धोखाधड़ी के मामले में वांछित विनय भट्ट को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य […]
ख़बर शेयर करें – 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लेखक नरेंद्र रावत ‘नरेन’ ने अपने वैचारिक लेख “राष्ट्रीय स्वतंत्रता चतुष्टय- संवैधानिक, लोकसंपदा, आर्थिक एवं भौगोलिक स्वतंत्रता” के माध्यम से […]
ख़बर शेयर करें – ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ विनियमों के अनुसार यदि ऊर्जा निगम की मासिक विद्युत क्रय […]