उत्तराखंड के रूद्रपुर के उधम सिंह नगर में वन तस्करों और फॉरेस्ट रेंजर्स के शनिवार को एनकाउंटर देखने को मिला। इस एनकाउंटर में 4 वनकर्मी घायल हो गए हैं। अब इस मुठभेड का वीडियो भी सामने आया है।

    इस गोलीकांड से फॉरेस्ट विभाग और पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि तराई केंद्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर की पीपल पड़ाव रेज में वन अधिकारियों को सूचना मिली कि कुछ लकड़ी तस्कर जंगल में लकड़ी तस्करी के लिए घुसे हैं। इस सूचना के बाद रेंजर रूप नारायण गौतम अपनी टीम के साथ जंगल में गश्त के लिए निकल गए।

वनकर्मियों और तस्करों के बीच मुठभेड़

इस दौरान गुलरभोज से लगे जंगल में वनकर्मी और वन तस्करों का आमना सामना हो गया। वन विभाग की टीम को देखते ही तस्करों ने एक के बाद वन विभाग की टीम पर फायरिंग शुरू कर दीष। वन कर्मियों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान दोनों तरफ से खूब फायरिंग की गई। जब तक टीम कुछ पता लगा पाती तब तक चार वन कर्मी घायल हो गए। रेंजर रूपनारायण गौतम, वनरक्षक सौरभ शर्मा, कमल तिवारी, हीरा सिंह इस गोलीबारी में घायल हो गए। आनन-फानन में चारों वनकर्मियों को रूद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वायरल हुआ वीडियो

उत्तराखंड के रूद्रपुर के उधम सिंह नगर में वन तस्करों और फॉरेस्ट रेंजर्स के शनिवार को एनकाउंटर देखने को मिला। इस एनकाउंटर में 4 वनकर्मी घायल हो गए हैं। अब इस मुठभेड का वीडियो भी सामने आया है।
हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर

इस घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। देर रात नवनियुक्त एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों से बात की। इस घटना को लेकर उन्होंने कहा कि सूचना पर थाना पुलिस और वन विभाग तस्करों की पहचान कर जानकारी जुटा रही है। इसके बाद उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इधन वन तस्करों और वनकर्मियों के बीच एनकाउंटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे वनकर्मियों को फायरिंग करते हुए लाइव देखा जा सकता है। वहीं जंगल में दोनों तरफ से हो रही फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रही है।

Advertisement