वेंडिंग जोन में दुकानों के आवंटन पर उठे सवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने सरकार को घेरा
रुद्रपुर: शहर के वेंडिंग जोन में दुकानों के आवंटन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने सरकार की नीतियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि दुकानों का आवंटन उन लोगों को किया जाना चाहिए जो इसके असली हकदार हैं।
प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
संजय जुनेजा ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा, “जब हमारी दुकानों को तोड़ा गया था, तब हमें आश्वासन दिया गया था कि हमें निशुल्क दुकानें बनाकर दी जाएंगी। लेकिन अब सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है। यह व्यापारियों के साथ धोखा है।”
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि “यदि सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया, तो 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।”
व्यापारियों में नाराजगी, सरकार से दोबारा विचार की मांग
व्यापारी संगठनों का कहना है कि यदि सरकार ने इस मामले में जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो व्यापारी मजबूर होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अब देखना यह होगा कि सरकार व्यापारियों की इस नाराजगी को कैसे दूर करती है।
