नगला पंतनगर नगर पालिका में निशुल्क चिकित्सा शिविर

नगला पंतनगर नगर पालिका में निशुल्क चिकित्सा शिविर

नगला पंतनगर नगरपालिका में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र नगला एवं जनसुविधा क्लीनिक का लालकुआं विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट एवं सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा द्वारा रविवार 2 मई को प्रातः 11 बजे
उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज के जनरल फिजिशियन डॉक्टर ऋतिक डबास के द्वारा निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं औषधियों का वितरण किया जाएगा। उत्तरांचल संगम के अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह माहोड़ी ने समस्त क्षेत्र एवं परिसरवासियों आधिकारिक संख्या में चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर आशुतोष सिंह, दीपक चौधरी, नेहा नेगी, कुंदन रावत, अनिल जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

नगला पंतनगर नगर पालिका में निशुल्क चिकित्सा शिविर
Advertisement