Hindustan Global Times, Avtar Singh Bisht

Hindustan Global Times, Avtar Singh Bisht
Hindustan Global Times, Avtar Singh Bisht

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है.

पीएम मोदी के पिथौरागढ़ दौरे पर हरीश रावत का निशाना

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स ,,अवतार सिंह बिष्ट , अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद,जर्नलिस्ट फ्रॉम उत्तराखंड

देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड का दौरा करने जा रहे हैं. लेकिन पीएम मोदी के दौरे से पहले विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कटाक्ष करते हुए पीएम के दौरे को चुनावी दौरा करार दिया है.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है. अगर प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के प्रति संजीदा होते तो कैलाश मानसरोवर की परंपरागत यात्रा को सिक्किम की तरफ शिफ्ट नहीं करते. उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के विकास के लिए गंभीर हैं, तो कैलाश मानसरोवर यात्रा के परंपरागत रूट को खुलवा दें.

हरीश रावत ने जागेश्वर धाम का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इंटरनेशनल योगा की शुरुआत की थी, लेकिन भाजपा ने इसे भी खत्म कर दिया. अगर इसे फिर से प्रारंभ कर दिया जाता है, तो समझा जाएगा कि भाजपा ने कुछ हद तक अपने पाप का प्रायश्चित कर लिया है. उन्होंने भाजपा आईटी सेल द्वारा सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किए गए राहुल गांधी के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

: PM Modi Uttarakhand Tour: PCC चीफ करन माहरा बोले- उत्तराखंड दौरे से ज्यादा पीएम मोदी की जरूरत मणिपुर को है

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने आप में ही खुद दैत्य है, इसलिए जो राहुल गांधी के खिलाफ इस तरह से सोशल मीडिया हैंडल पर उन्हें रावण दिखा रहे हैं. वह खुद ही दैत्य समान है. उन्होंने कहा कि यह खुद ही महादानव है, इसलिए उन्हें सभी महादानव नजर आते हैं.

: सीएम धामी के 12 हजार करोड़ के करार पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जनता की आंखों में धूल झोंकने का लगाया आरोप