उत्तराखंड में बड़े स्तर पर पुलिस अफसरों के तबादले — नैनीताल, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी समेत कई जिलों के कप्तान बदले?तत्काल प्रभाव से लागू आदेश

Spread the love


उत्तराखंड शासन ने सोमवार देर शाम राज्य पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से जारी शासनादेश संख्या 1324/XX-1-2025-2(4)/2002 टी.सी. के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों सहित जिलों के पुलिस कप्तानों के कार्यक्षेत्रों में परिवर्तन किया गया है। यह आदेश अपर सचिव अपूर्वा पांडे द्वारा जारी किया गया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

मुख्य तबादले —

शासनादेश के अनुसार निम्नलिखित अधिकारी अपने नए पदभार ग्रहण करेंगे:

  1. डॉ. पी.वी.के. प्रसादनिदेशक अभियोजन / महाधिवक्ता होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा से स्थानांतरित होकर अब निदेशक, अभियोजन के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
  2. श्री अभिनव कुमारअपर पुलिस महानिदेशक, कारागार से स्थानांतरित होकर अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, सुरक्षा एवं गृह विभाग में नियुक्त किए गए।
  3. श्री अमित कुमार सिन्हानिदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मुक्त होकर अब निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला बने रहेंगे।
  4. श्री ए.पी. अंशुमानअपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन / अभिसूचना / सुरक्षा / सीसीटीएनएस / दूरसंचार / पीएसी से अब महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा बनाए गए हैं।
  5. श्रीमती विम्मी सचदेवापुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय / मानवाधिकार / पी एंड एम से स्थानांतरित होकर अब पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार के रूप में कार्य करेंगी।
  6. श्री नीलेश आनंद भराणेपुलिस महानिरीक्षक, अपराध, कानून व्यवस्था / जीआरपी / सचिव, पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड से अब महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था और जीआरपी बनाए गए हैं।
  7. श्री अनंत शंकर ताकवालेपुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण से स्थानांतरित होकर पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार नियुक्त किए गए।
  8. श्री सुनील कुमार मीणापुलिस महानिरीक्षक, सीसीटीएनएस एवं एससीआरबी से अब पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था और जीआरपी बनाए गए।
  9. श्री प्रल्हाद नारायण मीणावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल पद पर यथावत रहेंगे।
  10. श्री यशवंत सिंहवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सीआईडी से स्थानांतरित होकर अब पुलिस अधीक्षक, सतर्कता मुख्यालय के रूप में तैनात किए गए हैं।
  11. श्री मंजूनाथ टी.सी.पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय से अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल बनाए गए हैं।
  12. श्री लोकेश्वर सिंहवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल बने रहेंगे।
  13. श्रीमती कमलेश उपाध्यायपुलिस अधीक्षक, गढ़वाल से मुख्यालय स्तर पर समायोजित की गई हैं।
  14. श्री सर्वेश पंवारपुलिस अधीक्षक, चमोली बने रहेंगे।
  15. श्रीमती सरिता डोबालपुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी पद पर यथावत रहेंगी।
  16. श्री सुरजीत सिंह पंवारपुलिस अधीक्षक, एटीसी के रूप में तैनात किए गए हैं।

तत्काल प्रभाव से लागू आदेश

शासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने नए कार्यभार तत्काल प्रभाव से संभालें, और उनकी जॉइनिंग रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को भेजना अनिवार्य होगा।

सूचना प्रतिलिपि भेजी गई

तबादला आदेश की प्रतिलिपि महालेखाकार उत्तराखंड, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सतर्कता प्रतिष्ठान, निदेशक कोषागार एवं अन्य संबंधित कोषाधिकारी को भी भेजी गई है।


यह आदेश राज्य में आगामी विधानसभा सत्र और दीपावली के बाद बढ़ते कानून-व्यवस्था के दबाव को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, कुछ जिलों में अपराध और संवेदनशील घटनाओं के मद्देनजर पुलिस नेतृत्व में बदलाव की मांग लंबे समय से उठ रही थी।



Spread the love