राज्य आंदोलनकारी नवनीत गोसाई के निधन पर शोक, आंदोलनकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love


हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के सक्रिय सहभागी रहे राज्य आंदोलनकारी नवनीत गोसाई के 54 वर्ष की आयु में निधन पर राज्य आंदोलनकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके सम्मान में आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) हुकम सिंह कुंवर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नवनीत गोसाई ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अहम और प्रेरणादायी भूमिका निभाई। राज्य निर्माण के संघर्ष में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि मात्र 54 वर्ष की आयु में उनका निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है।
शोकसभा में उपस्थित राज्य आंदोलनकारियों ने नवनीत गोसाई के संघर्ष, समर्पण और राज्य निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर जगमोहन चिलवाल, डॉ. केदार पलड़िया, नरेश चंद्र भट्ट, मदन तिवारी, विजय बोरा, विनोद कुमार घड़ियाल, उमेश जोशी, बृजमोहन सिजवाली, जेड वारसी तथा रजत पंत सहित अनेक राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।


Spread the love