उत्तर कोरिया के एक अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि किम ने कहा है कि अगर दुश्मन डेमोक्रेटिक रिपब्लिक पीपुल्स ऑफ कोरिया (डीआरपीके) की संप्रभुता पर चोट पहुंचाने के लिए सशस्त्र बलों का उपयोग करने का प्रयास करता है तो डीपीआरके बिना किसी हिचकिचाहट के अपने पास मौजूद सभी खतरनाक ताकतों का उपयोग करेगा। हम परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से भी पीछे नहीं हटेंगे।
उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अपने दुश्मनों के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दी है। तानाशाह किम जोंग उन ने कहा है कि अगर दक्षिण कोरिया और उसके सहयोगी संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्योंगयांग पर हमला बोला तो उनकी सेना बिना किसी हिचकिचाहट के परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगी।
