रूद्रपुर से बड़ी खबरः निर्वतमान मेयर रामपाल और कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के बीच जमकर मारपीट,दोनो घायल

ताज़ा खबरेंखबरें अभी तकबड़ी खबरें

शक्ति विहार गेट पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के बीच मारपीट

रूद्रपुर से बड़ी खबरः निर्वतमान मेयर रामपाल और कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के बीच जमकर मारपीट,दोनो घायल
Hindustan Global times, प्रिंट न्यूज़ शैल ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड

रुद्रपुर:  रुद्रपुर में आज एक घटना ने राजनीति को शर्मसार कर दिया। शक्ति विहार कॉलोनी के गेट पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह और कांग्रेस के मौजूद महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के बीच मारपीट हुई। घटना में दोनों घायल हुए, जिनका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

बताया जाता है कि रामपाल सिंह और सीपी शर्मा शक्ति विहार कॉलोनी में ही निवास करते हैं। कॉलोनी के गेट पर मेयर रामपाल सिंह के विकास कार्यों का शिलापट लगा हुआ था, जिसे हटाने की कोशिश पिछले काफी समय से चल रही थी। सीपी शर्मा सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं तो इस पत्थर को लेकर कॉलोनी के ग्रुप में भी मुहिम छिड़ी हुई थी।

आज इस पत्थर को हटाने को लेकर मेयर रामपाल सिंह और सीपी शर्मा आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। सीपी शर्मा का कहना है कि वह अकेले थे और पत्थर हटाना तो सिर्फ बहाना था, राजनीतिक दुर्भावना के चलते मेयर रामपाल सिंह और उनके समर्थक राधेश शर्मा, निवर्तमान पार्षद निमित शर्मा, निवर्तमान पार्षद प्रमोद शर्मा आदि ने उन्हें पीटा है, जबकि मेयर रामपाल सिंह ने आरोपो को गलत बताया है।

उनका कहना है कि शिलापट एक सरकारी संपत्ति है, इसे सरकारी विभाग के कर्मचारी ही हटा या तोड़ सकते हैं जबकि सीपी शर्मा खुद इसको तोड़ रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उनका कहना है कि इस मामले में वह fir दर्ज कराएंगे। दोनों पक्षों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। समर्थक भी जिला अस्पताल में मौजूद हैं। कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा, संदीप चीमा आदि इस दौरान मौजूद रहे।

शहर में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सीपी पर दिनदहाड़े हमले की खबर समाने आ रही, हमले में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष घायल हो गए। घायल सीपी जिला अस्पताल में मेडिकल करने पुलिस को तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं। इधर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के मेडिकल के बाद पूर्व मेयर रामपाल ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर मेडिकल कराया है। घायल सीपी शर्मा के मुताबिक शुक्रवार को वह शक्ति बिहार कालौनी में विधायक निधि से बनाए जा रहे द्वार की जानकारी लेने गए थे,

Hindustan Global times, प्रिंट न्यूज़ शैल ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड

रूद्रपुर से बड़ी खबरः निर्वतमान मेयर रामपाल और कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के बीच जमकर मारपीट,दोनो घायल

निवर्तमान मेयर रामपाल से जिला अस्पताल मिलने पहुँचे क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, उन्होंने रामपाल के स्वास्थ का हाल चाल जाना । विधायक शिव अरोरा ने कहा वह एक धार्मिक कार्यक्रम में थे, जैसे उनको कार्यकर्ता द्वारा सूचित किया गया कि शक्तिबिहार क्षेत्र में शिलापट तोड़ने या हटाने जैसे मामले पर कांग्रेस पार्टी महानगर अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ रामपाल संग अभद्रता व मारपीट की तो वह तुरंत ही जिला अस्पताल पहुँचे ओर उनके स्वास्थ की जानकारी ली, विधायक ने कहा स्वस्थ लोकतंत्र में इस प्रकार की घटिया मानसिकता का कोई स्थान नही है और विपक्षी पार्टी के लोगो द्वारा जो यह अशोभनीय कार्य किया गया है वह उसकी घोर निंदा करते हैं उन्होंने कहा यह कांग्रेस पार्टी के संस्कार और सोच को दर्शाता है कि विकास कार्यो के शिलापट को ज़बरन हटाने का कार्य कर रहे हैं जैसा कि जानकारी अनुसार पता लगा, ऐसी घटना का लोकतंत्र में कोई स्थान नही है , हमको अपने पद और प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए मर्यादा का पालन करना चाहिए, उन्होंने पूर्व मेयर को लेकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों से वार्ता की डॉक्टरों ने बताया कि मेयर को दर्द की शिकायत है और उनको डॉक्टर देख रेख में रखा जाएगा । इस दौरान विवेक सक्सेना, अनिल चौहान, प्रीत ग्रोवर, बिट्टू चौहान, धीरेंद्र मिश्रा, राधेश शर्मा, उमेश पसरीचा, राकेश सिंह, गजेन्द्र प्रजापति व अन्य लोग मौजूद रहे।

रूद्रपुर से बड़ी खबरः निर्वतमान मेयर रामपाल और कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के बीच जमकर मारपीट,दोनो घायल
Hindustan Global times, प्रिंट न्यूज़ शैल ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड