अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर भड़की जनभावनाएं, मीना शर्मा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन

अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर भड़की जनभावनाएं, मीना शर्मा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता]

रुद्रपुर। भारत रत्न और देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान की खबर से शहर में आक्रोश की लहर दौड़ गई। प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा नवमी पूजा और कन्या पूजन के पश्चात मौके पर पहुंचीं और घटना की तीखी निंदा की। उनके साथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, पूर्व मेयर प्रत्याशी श्रीमती ममता रानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, पूनम गुप्ता और सतीश कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

मीना शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “डॉ. अंबेडकर सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि संविधान और समानता के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा का अपमान पूरे समाज का अपमान है, और हम इसके खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे।” उन्होंने प्रशासन से तत्काल सख्त कदम उठाने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

घटना के बाद मीना शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन भी हुआ, जहां लोगों ने एक स्वर में बाबा साहेब के विचारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के समर्थन में आवाज बुलंद की।


Advertisement