रूद्रपुर। पावन नवरात्र के अष्टमी पर्व पर आज मां अटरिया का रम्पुरा स्थित मां अटरिया मंदिर से भव्य डोला निकाला गया। जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरता हुआ मेला स्थल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ मां अटरिया मंदिर पहुंचा। इससे पूर्व रम्पुरा स्थित मां अटरिया मंदिर में माता पुष्पा देवी के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात मां अटरिया की भव्य प्रतिमा को फूलों से सुसज्जित पालकी में विराजमान किया गया। शोभा यात्रा में कई सुंदर झांकियां भी प्रदर्शित की गई थी। बैंड बाजों की भजन धुन में सैकड़ों श्रद्धालु जयघोषों के साथ नाचते गाते चल रहे थे। शोभा यात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा मुख्य मार्गों से होकर गुजरती हुई प्राचीन अटरिया मंदिर पहुंची जहां अनुष्ठानों के साथ मां अटरिया देवी की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस दौरान माता पुष्पा देवी, प्रबंधक, सचिव अरविंद शर्मा, पंकज गोड़, मनीष शर्मा, दीपा शर्मा, सौरभ शर्मा, सुनीता गोड़, चौधरी धनराज सिंह, अशोक यादव, मोहन यादव, राजू कोली, राजू गुप्ता, द्रोपा देवी ,देवकी देवी आदि लोग मौजूद रहे । इसके बाद कल से मेले का शुभारंभ होगा।
Spread the love रुद्रपुर, 16 सितम्बर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन (16 सितम्बर) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) को भाजपा संगठन ने महज़ औपचारिक उत्सव न बनाकर […]
Spread the loveवहीं पुलिस की ओर से आरोपित के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस क्षेत्र के हालात पर नजर […]
Spread the love 24/9/24 को पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं महामंत्री उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में खनसयू निवासी मनमोहन शर्मा के साथ मारपीट के मामले पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार […]