रुद्रपुर 16 मई 2024 सूचना। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को प्रातः 10.05 बजे विकास भवन स्थित कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, रूद्रपुर के सम्बन्ध में पूछे जाने पर कार्यालय स्टाफ द्वारा अवगत कराया गया कि वे मा० सूचना आयोग, देहरादून गये हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कार्यरत् गीता कौर सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1. लोकेश कुमार मानचित्रक, सन्तोष कुमार कमल वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित कार्मिकों आज 16 मई का वेतन आहरण पर रोक लगायी गयी है तथा सम्बन्धितों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रस्तुत करने हेतु मुख्य कृषि अधिकारी ऊधमसिंह नगर को निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान विभिन्न पटलों पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों से सम्बन्धित अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा परीक्षण के दौरान पायी गयी त्रुटियों को सुधारने हेतु सम्बन्धितों को मौके पर ही निर्देश दिये गये। मुख्य कृषि अधिकारी को यह भी निर्देश दिये गये कि कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, रूद्रपुर के देहरादून जाने हेतु ली गयी अनुमति से सम्बन्धित पत्रावली पृथक से प्रस्तुत कराना सुनिश्चित करेंगे। कर्मचारियों को निर्देश दिये गये कि विभाग द्वारा संचालित एवं क्रियान्वित समस्त योजनाओं का पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से समस्त वांछित औपचारिकताएँ पूर्ण कराने के उपरान्त ही पात्र कृषकों / लाभार्थियों का चयनित कर लाभान्वित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति / कृषक को लाभान्वित न किया जाय, यदि किसी अपात्र व्यक्ति / कृषक को लाभान्वित किया जाना पाया जायेगा तो इस हेतु सम्बन्धित कर्मचारी को उत्तरदायी मानते हुए अवमुक्त की गयी धनराशि की वसूली सम्बन्धित कर्मचारी से कराने की कार्यवाही की जायेगी। यह भी निर्देश दिये गये कि सभी कर्मचारी प्रत्येक कार्य दिवस में निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा कार्यालय समयावधि के उपरान्त ही कार्यालय से प्रस्थान करना सुनिश्चित करें ।
ख़बर शेयर करें – भारतीय पशुपालन विभाग सीमावर्ती इलाकों में इसकी निगरानी कर रहा है। भारत से व्यापारिक तौर पर नेपाल को मुर्गी व उनके चूजे ले जाए जाते हैं। […]
ख़बर शेयर करें – उत्तराखंड हल्द्वानी। राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद, उत्तराखंड सरकार के गुरुनानक मार्केट स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस […]
ख़बर शेयर करें – इसके चलते ही वह तीनों आतंकियों को रुकवाने होटल पहुंचा था। पुलिस कॉल डिटेल समेत अन्य तथ्यों से उसके बयान को सत्यापित कर रही है। प्रिंट […]