रूद्रपुर। आज दोपहर श्रमिकों को लेकर सिडकुल जा रहा टैम्पो मार्ग में अनियत्रित होकर पलट गया जिससे टैम्पो चालक सहित आठ श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। घायलों में एक की हालत चिंताजनक देखते हुये चिकित्सकों ने सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिये रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर मौहल्ला जगतपुरा निवासी महेन्द्र कुमार पुत्र पनीराम अपने टैम्पो संख्या यूके 06 टीए 6701 में सिडकुल की अलग-अलग फैक्ट्रियों के श्रमिकों को लेकर सिडकुल ढाल से रवाना हुआ। जब वह नारी फार्म से सिडकुल सेक्टर चार के पास पहुंचा तो तीव्र गति से जाता टैम्पू अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे टैम्पो में सवार यात्रियों में चीख पुकार शुरू हो गई। आसपास खड़े लोगों ने यात्रियों को टैम्पों से निकाला। इस दुर्घटना में चालक महेन्द्र कुमार सहित आजादनगर ट्रांजिट कैम्पा निवासी कृष्णा पुत्र छेदी चौहान, सचिन कुमार पुत्र दया राम, तारा चन्द्र पुत्र राम भरोसे, ट्रांजिट कैम्प निवासी अनिल कुमार पुत्र बालक राम, ठाकुर नगर निवासी रिंकू पुत्र जंग बहादुर व रेनू पुत्री गजेन्द्र आदि गंभीर रूप से घायल हो गय। सभी घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां रिंकू की हालत चिंता जनक देखते हुये चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल,हल्द्वानी के लिये रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और चिकित्सालय आकर घायलों का हालचाल जाना।
Spread the loveदूसरी कई विपक्षी पार्टियों को भी अलग-अलग समितियों की जिम्मेदारी मिली है, इसमें सपा से लेकर टीएमसी तक शामिल है। अब जिन समितियों का गठन हुआ है, उनमें […]
Spread the loveरुड़की दिनांक 10.10.2024 अशोकनगर में देवभूमि श्री राम धार्मिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट रजिस्टर्ड के तत्वाधान में चल रही लीला के सप्तम दिवस पर, मुख्य अतिथि रहे आर एस […]
Spread the loveरुद्रपुर निकटवर्ती ग्राम मकरंदपुर में आयोजित अखंड महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर संकीर्तन सुना और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री […]