रुद्रपुर मेयर प्रत्याशी को लेकर टिकट बंटवारे के समय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के अनुसार उन्होंने भी मेयर पद के प्रत्याशी के लिए आवेदन किया था ।लेकिन चयन समिति के द्वारा एक तरफा कार्रवाई करते हुए मोहनखेड़ा को टिकट दे दिया गया। उनका आक्रोश इस बात को लेकर है। टिकट आवंटन करने से पहले हमसे राय मसूरा क्यों नहीं किया गया। जब की मैने भी मेयर पद के लिए आवेदन किया था ।मेरी भी राय लेनी चाहिए थी। बल्कि ऐसा नहीं हुआ पूर्व संयोजित तरीके से टिकट मोहनखेड़ा को दे दिया गया। Sanjay Juneja लगभग 13 सालों से लगातार व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर काबिज रहे हैं। संजय जुनेजा का रुतबा कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ पूरे बाजार में देखने को मिलता है ।रुद्रपुर बाजार में टिकट बंटवारे के बाद खामोशी छाई है। इसी तरह के कई एकतरफा मामले पार्षद पद को लेकर भी रहे हैं। रुद्रपुर कांग्रेस के अंदर विद्रोह की स्थिति उत्पन्न हो रखी है। लोग भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। रुद्रपुर के व्यापारीयो में भी कांग्रेस के टिकट आवंटन को लेकर अलग-अलग राय है।निकाय चुनाव में टिकट कटने से कांग्रेस में विरोध के स्वर थम नहीं रहे हैं। डैमेज कंट्रोल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस रूठों को मनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नाराज पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे।

Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा, इस समय हमारी बड़ी लड़ाई भर्ती घोटाला और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के उम्मीदवारों ने चुनावी रण में मोर्चा संभाल लिया है, लेकिन दूसरी तरफ टिकट न मिलने के कारण रूठों से कांग्रेस भी असहज हो रही है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

पार्टी छोड़ने की दी धमकी

जिलों में टिकट आवंटन को लेकर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी मेयर पद पर पत्नी का टिकट कटने से पार्टी छोड़ने की धमकी दे चुके हैं। इसी तरह देहरादून, पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों में टिकट आवंटन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आ रही है।

प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि हाईकमान के फैसले के अनुसार मेयर पद पर प्रत्याशी घोषित किए गए, जबकि नगर पालिका व नगर पंचायतों के टिकट प्रदेश समन्वय समिति में गहन मंथन के बाद तय किया गया। कहा, टिकट न मिलने से नाराज पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें मनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस समय हमारी बड़ी लड़ाई लड़नी है। जो भर्ती घोटाला, महिलाओं पर अत्याचार व देश में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ है।

कांग्रेस के लिए प्रदेशभर में कई झटके लग रहे हैं। बिट्टू कर्नाटक का कदम चुनाव के समय पार्टी के लिए एक झटका माना जा रहा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पार्टी नेतृत्व की कार्यप्रणाली और टिकट बंटवारे पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कई जगह रॉकेट कैंडिडेट को उतारने का काम किया है।

बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि पिछले कई वर्षों से कांग्रेस में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं का अपमान है कांग्रेस पार्टी पथ भ्रमित हो गई है आगे उन्होंने कहा कि वे इस्तीफा देने से पहले प्रदेश अध्यक्ष और हरीश रावत से मुलाकात कर चुके हैं। उधर बिट्टू कर्नाटक के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मथुरा जोशी ने कहा कि बिट्टू कर्नाटक हरीश रावत के दत्तक पुत्र हैं और बिट्टू कर्नाटक का कांग्रेस छोड़ने का वजह हरीश रावत से पूछा जाना चाहिए कि ऐसा क्या कारण बना की बिट्टू कर्नाटक को कांग्रेस छोड़ना पड़ा।

मथुरा जोशी को मनाने के लिए खुद प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा मैदान में उतरे। मथुरा दत्त जोशी ने अब कांग्रेस संगठन का कामकाज संभाल लिया है। मथुरा दत्त के कंधों पर ही निकाय चुनाव के संचालन का जिम्मा है। मथुरा ने कांग्रेस संगठन का कामकाज से किनारा करने का ऐलान किया था। जिसके बाद कांग्रेस में संकट की स्थिति पैदा हो गई थी। मथुरा दत्त जोशी पिथौरागढ़ से अपनी पत्नी के लिए मेयर का टिकट मांग रहे थे।

लेकिन पार्टी ने दूसरे दावेदार को प्रत्याशी बनाया। उसके बाद से मथुरा पार्टी से नाराज चल रहे हैं। उधर जितने भी निकाय चुनाव में पार्टी से नाराज हैं, उन्हें मनाने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को सौंपा गया है। करन माहरा ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि हाईकमान के फैसले के अनुसार मेयर पद पर प्रत्याशी घोषित किए गए, जबकि नगर पालिका व नगर पंचायतों के टिकट प्रदेश समन्वय समिति में गहन मंथन के बाद तय किया गया। टिकट न मिलने से नाराज पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें मनाने का प्रयास किया जाएगा।


Spread the love