हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट,जिंदगी जिंदाबाद के संस्थापक करमजीत सिंह चान्ना की देखरेख में पूरी टीम सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों में जुटी ,12 December 2000 23 , सामूहिक विवाह समारोह रूद्रपुर उत्तराखंड

सरदार करमजीत सिंह चान्ना, (जिंदगी जिंदाबाद)

जिंदगी को जिंदाबाद करना जानता है, उत्तराखंड का रुद्रपुर शहर, हम बात कर रहे हैं सरदार करमजीत सिंह चान्ना की, जिंदगी जिंदाबाद के द्वारा, रुद्रपुर डीडी चौक में निरंतर कई वर्षों से ₹5 में भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर, उत्तराखंड, अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद

जिसे असहाय व्यक्ति ही नहीं शहर के संभ्रांत व्यक्तियों का भी समय-समय पर सहयोगात्मक रूप से₹5 में भोजन का लुफ्त लेने के लिए पहुंचते हैं। आज रुद्रपुर ही नहीं आसपास के शहरो, एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी, अपने पूर्वजों के नाम पर या फिर अपने व अपने परिवार के जन्मदिन के अवसर पर जिंदगी जिंदाबाद के सहयोग से चल रहे₹5 में भोजन में अपनी सहयोगात्मक भूमिका निभाते हुए, खुद अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन कर गर्व की अनुभूति, के साथ-साथ आध्यात्मिक रूप से प्रफुल्लित, एवं ईश्वर का धन्यवाद करते हैं ,कि आपने हमें इस लायक बनाया कि आज हम अपने हाथों से जरूरतमंदों के काम आ रहे हैं। ऐसा महसूस करते हैं। जिंदगी जिंदाबाद के द्वारा चाहे वह कोरोना कल हो, या फिर पर्यावरण संरक्षण हेतु हजारों की संख्या में वृक्षारोपण, जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां, सरकार के द्वारा जनहित में जैसे आयुष्मान कार्ड आदि का कैंप लगाकर लोगों को निशुल्क सरकार के निर्देशानुसार कार्य कर रहे हैं।

वही उत्तराखंड ही नहीं आप पंजाब में भी बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बनकर उभरे, जिंदगी जिंदाबाद के द्वारा प्रत्येक वर्ष गरीब कन्याओं का विवाह जो किसी कारण से आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने बच्चों का विवाह नहीं कर पा रहे थे ।ऐसे गरीब निर्धन परिवारों की कन्याओं का जिंदगी जिंदाबाद के द्वारा प्रत्येक वर्ष रुद्रपुर शहर में विवाह संपन्न कराया जाता है। पिछले वर्ष 11 कन्याओं का विवाह भी जिंदगी जिंदाबाद के द्वारा किया गया। जिसमें प्रत्येक वैवाहिक जोड़े को उपहार स्वरूप जिंदगी जिंदाबाद के सहयोग से डबल बेड, सिंगल बेड, रजाई, गद्दे, इलेक्ट्रॉनिक सामान, गैस चूल्हा ,बर्तन, कपड़े, सोफा सेट, और यहां तक की चकला और बेलन, तवा भी दिया गया था। पिछले वर्ष , उससे भी पिछले वर्ष या यूं कहे प्रत्येक वर्ष, रुद्रपुर के सिटी क्लब में जरूरतमंदों का विवाह समारोह आयोजित किया जाता है ।आयोजित विवाह समारोह में खाने की लग्जरी व्यवस्था रहती है। विवाह समारोह देखने के उपरांत नहीं लगता, यह गरीब असहाय लोगों की शादी है। फाइव स्टार सुविधा और पूरी भव्यता के साथ प्रत्येक धर्म के लोग अपने-अपने धर्म के अनुसार शादी के मंडप पर मंत्र उच्चारण के साथ शादी को संपन्न करते हैं।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट,जिंदगी जिंदाबाद के संस्थापक करमजीत सिंह चान्ना की देखरेख में पूरी टीम सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों में जुटी ,12 December 2000 23 , सामूहिक विवाह समारोह रूद्रपुर उत्तराखंड
सरदार करमजीत सिंह  चान्ना,       (जिंदगी जिंदाबाद)
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट,जिंदगी जिंदाबाद के संस्थापक करमजीत सिंह चान्ना की देखरेख में पूरी टीम सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों में जुटी ,12 December 2000 23 , सामूहिक विवाह समारोह रूद्रपुर उत्तराखंड

जिसमें वैवाहिक जोड़े के कुछ परिजन भी जिंदगी जिंदाबाद की गाइडलाइन के अनुसार प्रतिभा करते हैं। निरंतर समाज सेवा में प्रयासरत जिंदगी जिंदाबाद के प्रति लोगों का सकारात्मक रवैया, जिंदगी जिंदाबाद को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अभी हाल फिलहाल में जिंदगी जिंदाबाद के द्वारा किरतपुर स्थित कॉलोनी में वृद्ध व जरूरतमंद लोगों के लिए विशाल भवन के निर्माण की आधारशिला रखी गई। जिसमें माननीय विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री किच्छा विधायक तिलक बेहड,पूर्व शिक्षा मंत्री विधायक गदरपुर अरविंद पांडे, शहर की संभ्रांत व्यक्तियों के साथ साथ,उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट और देश-विदेश से भी लोगों ने भवन शिलान्यास के अवसर पर प्रतिभाग किया। शहर के संभ्रांत व्यक्तियों का जमावड़ा शिलान्यास के अवसर पर देखने को मिला। जिंदगी जिंदाबाद के द्वारा इस वर्ष 12 दिसंबर 2023 को सिटी क्लब रुद्रपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरी भव्यता के साथ गरीब ,असहाय कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा। जिसमें जरूरतमंद लोग, जो किसी कारण से विवाह का खर्च नहीं उठा पाते हैं ।जिंदगी जिंदाबाद के संस्थापक सदस्य सरदार करमजीत सिंह चाना, समिति के फाउंडेशन मेंबर, पदाधिकारी रात दिन प्रोग्राम की सफलता हेतु अभी से लग चुके हैं। जिंदगी जिंदाबाद की पहल कोई भी व्यक्ति जो आर्थिक रूप से कमजोर हो, पुत्री के विवाह हेतु खर्च उठाने में असमर्थ हो, जिंदगी जिंदाबाद के किसी भी सदस्य से आप संपर्क कर सकते हैं ।जिंदगी जिंदाबाद पूरी पड़ताल के बाद विवाह का पूरा खर्च उठाएगा।

Advertisement