11 नगर निगमों में 72 मेयर प्रत्याशी

11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशी हैं। सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 4,888 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
11 नगर निगमों में 72 मेयर प्रत्याशी
11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशी हैं। सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 4,888 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
कब कितना मतदान
वर्ष मतदान
2008 60
2013 61
2018 69.79
2025 65.03 (अनंतिम)
2171 दिव्यांग मतदाताओं को मिली सुविधा
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष वाहन, व्हील चेयर, वाकिंग स्टिक व रैंप आदि की व्यवस्था की गई थी। प्रदेशभर में 2171 दिव्यांग व निशक्त मतदाताओं को सुगम मतदान के लिए सुविधा उपलब्ध कराई गई।
प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
सूची में नाम न होने से हुए परेशान
बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायत की कि जब वह मतदान करने गए तो वहां सूची में उनका नाम ही नहीं मिला। जिसके चलते कई जगह झड़प की नौबत आ गई तो कई जगह लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा। इसके अलावा लोगों ने अपना नाम दूसरे वार्ड की सूची में होने, नाम गलत लिखा होने की भी शिकायत की।
मत पत्र को लेकर भी हंगामा
कई जगह लोगों ने शिकायत की कि मत पत्र को मोड़ने पर ठीक सामने आ रहे दूसरे प्रत्याशी के चिह्न पर भी स्याही लग रही है, जिससे वोट खराब हो रहे हैं। वहीं, चंपावत के लोहाघाट में मतपत्र पर स्याही दिखी तो भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठ गए।
रुड़की-हरिद्वार में बवाल, पहाड़ भी गर्माया
रुड़की के माहीग्रान स्थित मतदान केंद्र के गेट शाम पांच बजे बंद करने से नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए लाठियां फटकारी, जिससे भगदड़ मच गई। इस दौरान कई महिलाएं घायल हो गईं। वहीं, मंगलौर में धीमी गति से मतदान होने और पुलिस द्वारा मतदाताओं की पर्ची चेक करने पर मंगलौर के कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने नाराजगी जताई, नोकझोंक भी हुई। हरिद्वार के ज्वालापुर में शराब बांटने से रोकने पर कार्यकर्ताओं ने एक कांग्रेस प्रत्याशी की पिटाई कर दी। कनखल में भी शराब पिलाने पर हंगामा हुआ। वहीं, बड़कोट में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी के मतदान केंद्र में जाने और यमुनोत्री विधायक को केंद्र के अंदर जाने नहीं देने पर हंगामा हो गया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।
रुद्रपुर पुलिस ने गुरुवार को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में वार्ड नंबर 10 के बूथ के पास से लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता को हिरासत में लिया है। आरोप है कि संजीव ने पुलिस को निकाय चुनाव में पैसे बांटने की गलत सूचना दी है।
रुद्रपुर वाल्मीकि प्राइमरी स्कूल स्थित बूथ में गुरुवार को निकाय चुनाव के मतदान के दौरान वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी परवेज कुरैशी और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई।

