बड़े मंगल के दिन सूर्य देव वृषभ और चन्द्र देव धनु राशि में विराजमान हैं।
ज्येष्ठ मास के मंगलवार को ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ कहा जाता है। हिंदू धर्म में यह दिन संकटमोचन हनुमान जी की आराधना के लिए परम पवित्र और विशेष माना गया है।
आज के दिन मूल नक्षत्र का गहरा प्रभाव रहेगा। प्रातः काल साध्य योग और उसके बाद शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 2 June 2026) का समय समेत आदि जानकारी।
तिथि: कृष्ण द्वितीया
मास: ज्येष्ठ (अधिक)
दिन: मंगलवार
संवत्: 2083
तिथि: कृष्ण द्वितीया – सायं 07 बजकर 01 मिनट तक, फिर तृतीया
योग: साध्य – प्रातः 07 बजकर 16 मिनट तक, फिर शुभ
करण: तैतिल – प्रातः 05 बजकर 49 मिनट तक
करण: गरज – सायं 07 बजकर 01 मिनट तक, फिर वणिज
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय: प्रातः 05 बजकर 23 मिनट
सूर्यास्त का समय: सायं 07 बजकर 15 मिनट
चंद्रोदय का समय: रात्रि 09 बजकर 19 मिनट
चंद्रास्त का समय: प्रातः 06 बजकर 26 मिनट (3 जून)
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: वृषभ राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: धनु राशि में स्थित हैं
इस दिन हनुमान जी की पूजा में नियमों और पवित्रता का पालन करना अत्यंत अनिवार्य है, क्योंकि वे अत्यंत जाग्रत और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। आइए जानते हैं कि इस पावन दिन पर आपको किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
1. तामसिक भोजन से दूरी
हनुमान जी की पूजा में पवित्रता का बहुत ध्यान रखना बहुतजरूरी है। बड़े मंगल के दिन पूरी तरह सात्विक रहें और भूलकर भी मांस, मछली, अंडे या शराब जैसे तामसिक भोजन का सेवन न करें। ऐसा करने से पूजा का फल नष्ट हो जाता है।
2. व्रत में नमक का परहेज
अगर आप बड़े मंगल का व्रत रख रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इस व्रत में नमक का सेवन वर्जित माना जाता है। व्रत के दौरान केवल मीठा भोजन या फलाहार ही करना चाहिए।

3. पूजा में न पहनें ऐसे कपड़े
बड़े मंगल पर पूजा के दौरान काले या गहरे नीले रंग के वस्त्र न पहनें। हनुमान जी की पूजा में ये रंग अशुभ माने जाते हैं। इसके बजाय लाल, पीला या केसरिया (सिंदूरी) रंग के कपड़े पहनना सबसे ज्यादा शुभ और फलदायी होता है।
4. बाल, दाढ़ी और नाखून काटना वर्जित
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना या नाखून काटना बेहद अशुभ माना जाता है। बड़े मंगल पर इस नियम का सख्ती से पालन करना चाहिए, वरना घर में नकारात्मकता बढ़ती है।
5. आर्थिक लेन-देन से बचें
बड़े मंगल के दिन किसी को भी पैसा उधार न दें और न ही किसी से कर्ज लें। माना जाता है कि इस दिन किया गया धन का लेन-देन आपको भविष्य में भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

(Picture Credit- AI Generated)
6. भूलकर भी न करें ये गलती
अपने मन को पूरी तरह शांत रखें। हनुमान जी की भक्ति में लीन रहते हुए किसी के लिए भी मन में बुरे विचार न लाएं, न ही क्रोध करें और न ही किसी के लिए अपशब्दों या कटु वचनों का इस्तेमाल करें।
7. शाम के समय घर में न रखें अंधेरा
बड़े मंगल पर सूर्यास्त के बाद यानी शाम के समय घर के किसी भी कोने में अंधेरा न रखें। विशेष रूप से संध्याकाल में अपने घर के मंदिर में या मुख्य द्वार पर हनुमान जी के नाम का एक चौमुखी या साधारण दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अवतार सिंह बिष्ट हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं।
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक
अमृत काल: दोपहर 02 बजकर 55 मिनट से सायं 04 बजकर 43 मिनट तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 03 बजकर 47 मिनट से सायं 05 बजकर 31 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से दोपहर 02 बजकर 03 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 08 बजकर 51 मिनट से प्रातः 10 बजकर 35 मिनट तक
आज का नक्षत्र
मूल नक्षत्र: रात्रि 10 बजकर 06 मिनट तक, फिर पूर्वाषाढ़ा
स्थान: 0° धनु राशि से 13°20′ धनु राशि तक
नक्षत्र स्वामी: केतु
राशि स्वामी: बृहस्पतिदेव
देवता: निर्ऋति (विनाश और परिवर्तन की देवी)
प्रतीक: पेड़ की जड़ें
सामान्य विशेषताएं: स्वाभिमानी, अनुशासित, गंभीर, उदार, दानी, ईमानदार, कानूनप्रिय, आध्यात्मिक, ज्ञानी, आत्म-चिंतन करने वाले, कभी-कभी क्रोधी, अहंकारी और एकांतप्रिय।
