एसटीएफ के महानिरीक्षक (आईजी) गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद हमीम मंडल के रूप में हुई है। उसे पूर्वी बर्धमान जिले से गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के लिए कोलकाता लाया गया।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
पाकिस्तान में बैठे हैं मंडल के आका
शर्मा ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि जांच में पता चला है कि हमीम मंडल के पाकिस्तान में बैठे आकाओं से संबंध हैं और वह उनके इशारे पर काम कर रहा था।
शर्मा ने कहा, “मुख्यमंत्री (शुभेंदु अधिकारी) उसके निशानों में से एक थे। हमीम मंडल को उसके आकाओं ने मुख्यमंत्री की गतिविधियों पर नजर रखने का काम सौंपा था। उसे उन जगहों की जानकारी जुटाने के लिए कहा गया था, जहां मुख्यमंत्री बिना सुरक्षा के हो सकते थे।”
एसटीएफ ने दावा किया कि हमीम मंडल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी हासिल कर घुसपैठ करने और वहां तोड़फोड़ करने की साजिश भी रची थी। इसके अलावा कई पुलिस अधिकारियों और नेताओं को भी निशाना बनाने की साजिश रची गई थी।
पुलिस अफसर और नेता भी थे निशाने पर
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुभेंदु के अलावा कई पुलिस अफसर और नेता भी इस आतंकी मॉड्यूल के निशाने पर थे। एसटीएफ ने दावा किया कि आरोपी व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए पाकिस्तान में कई आकाओं के संपर्क में था। इन आकाओं की पहचान ‘राणा’, ‘उजैर’, ‘आबिद जट्ट 333’ और ‘हमाद’ के रूप में हुई है। एसटीएफ के अनुसार संदेह है कि ये सभी पाकिस्तान के शहजाद भट्टी गिरोह से जुड़े हैं।
शर्मा ने बताया कि इस मॉड्यूल की जांच तब शुरू हुई जब पुलिस को हावड़ा के एक वरिष्ठ नेता से फिरौती वसूलने और उनके बेटे का ‘हनी ट्रैप’ के जरिए अपहरण करने की साजिश की सूचना मिली। सुराग के जरिये पुलिस साहिबगंज के एक सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंचे जिसे अर्पिता सरकार नाम की महिला चला रही थी। उन्होंने कहा कि अर्पिता सरकार के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच से पुलिस का ध्यान मंडल तक पहुंचा। पुलिस के अनुसार, दोनों पिछले चार वर्षों से संपर्क में थे।
‘बीजेपी ट्रोल्स को भी माफ कर दिया पीएम मोदी ने?’
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है कि क्या उन्होंने बीजेपी के उन ट्रोल्स को भी माफ कर दिया है जो सरकार की आलोचना करने वाली पोस्ट्स पर अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं?
