1100 दीयों से जगमगाया रुद्रपुर, विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में मनाया गया ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

Spread the love

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा संत कबीर मंडल की ओर से दक्ष चौक स्थित ग्रीन व्यू सिटी कॉलोनी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 1100 मिट्टी के दीये प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
1100 दीपों से जगमगाया परिसर, मंदिर में की पूजा-अर्चना
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में मिट्टी के दीये जलाए। 1100 दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। इसके बाद मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन तथा देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से 1100 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू, वीरेंद्र सुखीजा, स्वाति शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, पार्षद एमपी मौर्य, किरण वर्मा, ममता त्रिपाठी, विक्की वाल्मीकि, नमन चावला, राज कोहली, सनी पासवान सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।


Spread the love