Breaking News
चुनाव से ठीक पहले नेताओं का पुरानी पार्टी छोड़कर नई पार्टी में आना कोई नई बात नहीं है। दशकों से नेता एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होते रहें हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी बदलने का दौर भाजपा और कांग्रेस सहित सभी पार्टियों में चल रहा है।
टिकट और जीत की संभावना नेताओं को पाला बदलने के लिए मजबूर कर रही है। हालांकि, पाला बदलने वाली अपनी बात को जायज ठहराने के लिए ये नेता कई बार […]
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। 20 मार्च से पहाड़ों में मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 मार्च तक 5 पहाड़ी जिले चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है।
कल मौसम रहेगा शुष्क आने वाले दिनों में भी मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है जिससे तपिश बढ़ने की आशंका है। दून में भी लगातार पारे में […]
रूद्रपुर 19 मार्च/सू0वि0।जिलाधिकारी उदयराज ने कहा कि आदर्श आचार संहिता 16 मार्च 2024 से प्रभावी हो गई है। 04 नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के ऊधमसिंह नगर के जिलाअधिकारी को रिर्टनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। 20 मार्च बुधवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ्भ होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक होगा। नामांकन जिला अधिकारी उधमसिंह नगर के न्यायालय कक्ष में होगें । उन्होनें कहा कि नामांकन हेतु जिला अधिकारी परिसर का एआरटीओ कार्यालय रोड पर स्थिति गेट न0 3से प्रवेश किया जाएगा। नामांकन कक्ष के 100 मीटर के दायरे में केवल अनुमन्य व्यक्ति को ही प्रवेश की अनुमति होगी। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के नामांकन में नामांकन कक्ष में प्रत्याशी साहित कुल 5 व्यक्ति अनुम्नय होगें। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन हेतु 10 प्रस्तावक अनुमन्य होंगें। उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी मनीश बिष्ट डेजिकनेटेड रिटर्निग ऑफिसर नामित किये गये है।प्रैस वार्ता में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल मौजूद थे।
लोकसभा 20 मार्च से 27 मार्च तक होगी नामांकन प्रक्रिया/ जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह/प्रिंट मीडिया : शैल ग्लोबल टाइम्स/हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन 20 को करायेगी भव्य होली मिलन समारोहरुद्रपुर -जिला उधम सिंह नगर मुख्यालय की श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आगामी 20 मार्च को रुद्रपुर शहर में भव्य होली समारोह कार्यक्रम का आयोजन करेगी ।जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने बताया कि पिछले लगभग 8 वर्षों से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन रुद्रपुर में ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी होली मिलन समारोह का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष 20 मार्च को शहर के कंचन तारा होटल में भव्य होली समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न राजनीतिक ,सामाजिक , व्यापार मंडल तथा पत्रकारिता क्षेत्र के तमाम लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे ।उन्होंने कहा कि होली का समारोह आपसे प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है ऐसे में पत्रकार यूनियन का सदैव प्रयास रहा है कि वह सदैव समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर आपसी प्रेम भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत करें। होली का समारोह आपसी मिलन और रंगों का पर्व है ऐसे में इन लाल ,हरे, पीले, गुलाबी रंगो के जरिए हम एक दूसरे के गले मिलकर उनसे अपनी भावनाएं प्रेषित कर सकते हैं और सभी को सफल जीवन की शुभकामनाएं दे सकते हैं ।ऐसे में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने होली मिलन समारोह को लेकर सभी से कंचन तारा होटल में आगामी 20 मार्च को शाम पांच बजे सभी मित्रों और सहयोगियों से वहां पहुंचने की अपील की है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा प्रत्येक वर्ष फूलों की होली का आयोजन किया जाता है। जिसमें रुद्रपुर, उधम सिंह नगर व पूरे उत्तराखंड क्षेत्र से पत्रकारो का जमावड़ा रहता है।श्रमजीवी […]


