डीआईओ ।
हरिद्वार दो रावतों की जंग का अखाड़ा बनेगा।पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनाव मैदान में उतार कर भाजपा ने चुनावी चौसर पर अपनी चाल चल दी है। अब कांग्रेस के एलान का इंतजार है। हरिद्वार सीट से कांग्रेस पूर्व सीएम हरीश रावत या उनके बेटे वीरेंद्र रावत को टिकट दे सकती है।लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की बुधवार को दूसरी सूची में उत्तराखंड की दो शेष संसदीय सीटों हरिद्वार और गढ़वाल (पौड़ी) के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत हरिद्वार से और पूर्व राज्यसभा सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी गढ़वाल (पौड़ी) से चुनाव लड़ेंगे. त्रिवेन्द्र और बलूनी को दो पूर्व […]
उत्तराखंड के समान नागरिक संहिता (UCC) बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही अब समान नागरिक संहिता पर कानून बन गया है. बता दें कि, देश की आजादी के बाद UCC लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है UCC News: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की अधिसूचना जारी करेगी सरकार, इन प्रथाओं पर लग जाएगी रोक.
इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने सामान नागरिक संहिता लागू करने के लिए नियमों/उपनियमों को बनाने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. हालांकि, नियमावली बनने के बाद उत्तराखंड […]
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा के तरकश में मुद्दों के कई तीर हैं। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भी कानून बन गया है। चुनावी मुद्दे का यह तीर उत्तराखंड में नहीं भाजपा दूसरे राज्यों में भी छोड़ेगी।भाजपा के तरकश में एक और तीर…मोदी के CAA और धामी के UCC से वोटरों को साधेगी भाजपा।
चुनाव का एलान होने से पहले ही पार्टी इन मुद्दों को धार देने में जुट गई है। दो दिन पहले ही मोदी सरकार ने नागरिक संशोधन कानून (सीएए) लागू कर […]
उत्तराखंड फूल देई का त्यौहार, आज संपूर्ण उत्तराखंड में मनाया गया/ खासकर कुमाऊं क्षेत्र ,गढ़वाल क्षेत्र के पिंडर घाटी आदि। क्षेत्रों में नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा, फूल देई का त्यौहार मनाया गया ।घरों में पकवान बनाए गए। सभी ने एक दूसरे को फूल देई त्योहार की शुभकामनाएं भी प्रेषित की ,आईए जानते हैं, उत्तराखंड का लोक पर्व,लोक संस्कृति फूल देई की पूरी अपडेट/अपडेट/हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड
दिनांक 14 मार्च 2024 दिन गुरुवार को उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई का पर्व मनाया जाएगा।कुमाऊनी लोक पर्व फूलदेईआइए जानते हैं फूलदेई का महत्व व कहानी।देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति धर्म […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 15 मार्च को जसपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जिला सभागार में तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक
13 मार्च,2024- मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 15 मार्च को जसपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जिला सभागार में तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक […]
किच्छा:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर ऐतिहासिक मतों के साथ 400 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाएगी उक्त वक्तव्य भारतीय जनता पार्टी उधमसिंहनगर जिले में मनोनीत विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सहसंयोजक का आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर फूल मालाओं से स्वागत करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कही!
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मैं हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष द्वारा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकोष्ठों […]
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने आवास विकास क्षेत्र 1 .32 करोड़ की लागत से राज्य योजना के अंतर्गत ब्रहस्पति मन्दिर से अटरिया मोड़ तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क का विधायक शिव अरोड़ा द्वारा फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, इस दौरान आवास विकास शिव शक्ति मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा विधायक शिव अरोड़ा का जोरदार स्वागत किया गया,वहीं इस रोड को लेकर स्थानीय लोगों में बहुत लंबे समय इसके निर्माण कार्य की मांग। कर रहे थे, जानकारी अनुसार विगत 15 वर्ष से इस रोड की हालत खस्ता थी,साथ ही बरसात में जल भराव से रोड पर आवागमन आम जनता के लिए मुश्किल हो जा रहा था ,स्थानीय लोगों द्वारा विधायक को इस जर्जर रोड की स्थिति से अवगत कराया गया तो वहीं विधायक शिव अरोड़ा ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपका विधायक इस रोड को बनवा कर देगा तो वहीं प्रदेश की विकास रूपी सोच रखने वाली धामी सरकार के माध्यम से इस रोड को राज्य योजना में पास कराया गया इसके बाद यह बृहस्पति मंदिर से शिव मंदिर होते हुए अटरिया मोड तक महत्वपूर्ण मार्ग का विधायक शिव अरोड़ा द्वारा शिलान्यास कर दिया गया इससे स्थानीय लोगों में बहुत खुशी नजर आई। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार विधायक शिव अरोड़ा को मिठाई खिलाकर किया वहीं विधायक ने कहा की इंटरलॉकिंग टाईल्स मार्ग बनने से इस रोड पर जल भराव की समस्या भी खत्म हो जाएगी और पहले के मुकाबले रोड चौड़ी बनेगी जो नाली से नाली तक चौड़ी होगी जिससे जाम लगने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मैं अभी 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण नहीं हुआ उन्होंने विगत 15 दिन में 15 किलोमीटर से भी अधिक की रोड का विधानसभा में शिलान्यास कर दिया जिनमें कुछ का कार्य प्रगति पर है और कुछ बनकर तैयार होकर आम जन को समर्पित हो गई उन्होंने कहा कि वह कार्य करने में विश्वास रखते हैं उसको पूरे प्रामाणिकता के साथ करके भी दिखाएं।विधायक शिव अरोरा ने आवास विकास में शिव शक्ति मंदिर रोड से अटरिया मोड तक जाने वाली राज्य योजना से स्वीकृत सवा किलोमीटर इंटरलॉकिंग टाईल्स मार्ग का फीता काटकर किया शुभारंभ , विधायक बोले विकास कार्य से कोई क्षेत्र नहीं रहेगा अछुता
इस दौरान कार्यक्रम में राजेश जग्गा,रमेश कालरा,रीना जग्गा,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, आदेश शर्मा मनोज मदान, उमेश पसरिचा बिट्टू विशाल बांगा,सीमा देवी बाबू सिंह चौहान,राधेश शर्मा, बृजमोहन ,नरेश ,जयपाल सिंह, […]


