होटल एवं अन्य व्यवसायियों ने नेशनल हाइवे पर पालीगाड़ में यमुना घाटी होटल एसोसिएशन के बैनर तले जुलूस निकाला और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस प्रदर्शन में […]
उत्तराखंड के 13 अशासकीय महाविद्यालयों में पुरानी पेंशन से वंचित शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने इनको पुरानी पेंशन देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने इन कॉलेजों से ऐसे शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों का विवरण मांगा है।
प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से बुधवार को इस बाबत सभी कॉलेजों के प्रबंधन और प्राचार्य को पत्र भेजा गया है। इन अशासकीय कॉलेजों में बड़ी संख्या में ऐसे […]
टिहरी बांध में पहली जून से 15 जुलाई तक बिजली का उत्पादन बंद रह सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन (टीएचडीसी) को पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के अंतिम चरण का काम करना है।
यह काम पहली जून से प्रस्तावित है। इसके लिए टीएचडीसी प्रबंधन ने केंद्र सरकार से टिहरी बांध से पानी न छोड़े जाने की अनुमति मांगी है। हालांकि अभी अनुमति मिली […]
रूद्रपुर। निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम रूद्रपुर के मुख्य नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल के आवास पर पहुंचकर उनका हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बता दें नरेश चन्द्र दुर्गापाल बीते दिनों अचानक अस्वस्थ हो गये थे उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया। ऑपरेशन के बाद उन्हें डाक्टरों द्वारा आराम की सलाह दी […]
आश्रम पद्धति में अनुसूचित जाति के बच्चों को प्रवेश न दिए जाने पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी द्वारा किये गए प्रदर्शन एवं ज्ञापन के बाद हुई कार्यवाई शासन द्वारा जारी हुआ शासनादेश
जौनसार बाबर क्षेत्र से राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के सदस्यों को अनुसूचित जाति के लोगों ने आश्रम पद्धति में अपने बच्चों के प्रवेश न दिए जाने के संबंध में संपर्क किया […]
रुद्रपुर नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं ।राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टीयो की गतिविधियां तेज होती जा रही है ।आज हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स ने रुद्रपुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा का इंटरव्यू लिया और उनसे जाना क्या-क्या है रुद्रपुर नगर निगम की समस्याएं ।कैसे होगा इसका समाधान। पूरी खबर
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड रूद्रपुर। शहर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन, गांधी पार्क को सिंचाई विभाग की जमीन में स्थानांतरित कर गांधी […]
पाकिस्तान वैसे तो कंगाली से जूझ रहा है और वहां की जनता दाल आटे के लिए तरस रही है, लेकिन वहां के 17000 अरबपतियों ने दुबई में 23000 घर खरीद डाले. इनमें कई नेता भी शामिल हैं.
इनकी संपत्ति करीब 11 अरब डॉलर है. एक रिपोर्ट में दुबई में दुनियाभर से लोगों की प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. ‘दुबई अनलॉक्ड’ की रिपोर्ट में ऐसे लोगों […]
रूद्रपुर 14 मई, 2024/ नैदानिक स्थापन अधिनियम 2010 एवं उत्तराखण्ड नियमावली(रजि0 एवं विनियमन) 2015 के क्रियान्वयन व निजी चिकित्सालयों के स्थायी व अस्थायी पंजीकरण अथवा नवीनीकरण हेतु अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सा सेवा मानव जीवन से संबंधित है, इसलिए चिकित्सालयों में मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों ताकि मरीज को उचित उपचार मिल सके। उन्होने कहा कि मानव स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक्ट में उल्लिखित पद्धतियों के आधार पर ही चिकित्सा संस्थानों के पंजीकरण किये जाये।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सालय जनता के लिए होते हैं इसलिए पंजीकरण मानकों व सुविधाओं के अनुसार किया जाये। चिकित्सालयों में सेवा देेने वाले सभी कार्मिक सेवा की पात्रता अवश्य रखते हों ताकि मरीज को स्वास्थ्य की उचित सेवा मिल सके। उन्होंने कहा कि जनपद में अपंजीकृत चिकित्सकों(झोलाछाप) द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों, पैथोलॉजी लैबों तथा ऐसे पंजीकृत क्लीनिकों, चिकित्सालय जो नियम विरूद्ध कार्य कर रहे हैं की संयुक्त टीम चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी, पुलिस, अन्य सदस्यों द्वारा छापेमारी की जाए, छापेमारी जांच दौरान फोटो एवं वीडियोग्राफी करते हुए उपकरण, दवाएं आदि सील किये जाएं व पुख्ता जांच आख्या बनाकर क्लीनिक को सीज किया जाए व प्राथमिकी भी दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सालयों, क्लीनिकों में एस.टी.पी. के साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट मानकों के अनुसार किया जाए।उन्होंने कहा कि सरकारी चिकित्सालयों में उचित व्यवस्थाएं जैसे साफ-सफाई, बिस्तर, शौचालय, आवश्यक उपकरणों की उचित व्यवस्थाएं करते हुए संचालित किए जाएं ।
चिकित्साधिकारी नियमित चिकित्सालयों का अवश्य निरीक्षण करें ताकि उचित व्यवस्थाएं बनी रहें। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार […]


