उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून प्रमोद कुमार का तबादला कर दिया गया है।

Spread the love

उन्हें एएसपी नगर रुद्रपुर बनाकर भेजा गया है। उनकी जगह पर शेखर चंद्र सुयाल को एएसपी नगर देहरादून बनाया गया है। अभी तक वे एएसपी देहात हरिद्वार पद पर कार्यरत थे।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड



वहीं, देहरादून पुलिस में भी बदलाव किया गया है। एएसपी सतर्कता सेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह को एएसपी देहात-2 देहरादून के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, उत्तम सिंह नेगी को एएसपी सतर्कता सेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, अनुषा बडोला का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

सचिव ने जारी की अधिसूचनाउत्तरखंड गृह विभाग के सचिव शैलेश बगौली की ओर से अधिकारियों के ट्रांसफर की अधिसूचना जारी की गई है। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को अविलंब नए पदस्थापित कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट:अधिकारी का नामकहां थेकहां गएप्रमोद कुमारएएसपी एएसपी नगर देहरादूनएएसपी नगर रुद्रपुरस्वतंत्र कुमार सिंहएएसपी सतर्कता सेक्टरएएसपी देहरादून देहात-2मनोज कत्यालएएसपी हल्द्वानीउपसेनानायक, 31वीं वाहिन पीएसी, रुद्रपुरहरबंस सिंहएएसपी अल्मोड़ाएएसपी हल्द्वानीशेखर चंद्र सुयालएएसपी हरिद्वार देहातएएसपी देहरादून नगरअनुषा बडोलाएएसपी एटीसी हरिद्वारएएसपी क्राइम एंड ट्रैफिक उधमसिंहनगरअमित कुमारएएसपी नैनीतालएएसपी टिहरीराजेश कुमार भट्‌टएसपी सतर्कता उत्तराखंड हाई कोर्टएएसपी पुलिस मुख्यालयमिथिलेश कुमार सिंहउपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसीएसपी सतर्कता उत्तराखंड हाई कोर्टअभय सिंहएएसपी हरिद्वारएएसपी हरिद्वार ग्रामीणदीपक सिंहएएसपी टिहरीएएसपी हरिद्वार नगर

हरिद्वार पुलिस में भी बदलावहरिद्वार पुलिस में भी बड़ा बदलाव हुआ है। ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, एएसपी हरिद्वार अभय सिंह को हरिद्वार ग्रामीण का एएसपी बनाया गया है। वहीं, दीपक सिंह को हरिद्वार नगर का एएसपी बनाया गया है।


Spread the love