इससे पहले 20 मई को उन्हें दो जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
इस बीच, आरोपी यादव के वकील ने कहा कि अदालत ने उनके मुवक्किल की नीट की दोबारा परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें मांगने वाली अर्जी को स्वीकार कर लिया है। सोमवार को भौतिकी की व्याख्याता मनीषा संजय हवलदार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज शिरुरे और भौतिकी के शिक्षक तेजस हर्षदकुमार शाह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीबीआई ने इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीन मई को आयोजित राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) को प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दिया था। यह परीक्षा 21 जून को फिर से निर्धारित की गई है।
सीबीआई की याचिका स्वीकार
विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने भौतिकी अनुवादक मनीषा संजय हवलदार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज शिरुरे और भौतिकी शिक्षक तेजस हर्षदकुमार शाह की न्यायिक हिरासत के अनुरोध संबंधी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की याचिका स्वीकार कर ली। हवलदार की सीबीआई हिरासत शनिवार को दो दिनों के लिए बढ़ाई गई थी, जबकि शिरुरे और तेजस शाह को हिरासत में पूछताछ के लिए 27 मई को पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया था।
कोर्ट में सीबीआई ने लगाया बड़ा आरोप
सीबीआई का आरोप है कि हवलदार ने अन्य आरोपियों के साथ साजिश करके पैसों के लिए बिना अनुमति के नीट-यूजी परीक्षा का प्रश्न पत्र अपने पास रखा और वितरित किया। संघीय एजेंसी का आरोप है कि शिरुरे ने महाराष्ट्र के लातूर में रेनुकाई केमिस्ट्री क्लासेज (आरसीसी) संचालित करने वाले शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर के बेटे सहित तीन छात्रों को नीट प्रश्न पत्र तैयार करने वाले पी वी कुलकर्णी से रसायन विज्ञान के प्रश्न प्राप्त करने में मदद करने में ”महत्वपूर्ण भूमिका” निभाई।
हवलदार से नीट-यूजी 2026 के लीक हुए प्रश्न
सीबीआई ने मामले में कथित सरगना मोटेगांवकर और कुलकर्णी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुणे स्थित कोचिंग सेंटर डॉ. अभंग प्रभु मेडिकल एकेडमी (एपीएमए) में भौतिकी के शिक्षक तेजस हर्षदकुमार शाह को भी मामले में संलिप्त रहने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। संघीय एजेंसी के अनुसार, तेजस शाह को कथित तौर पर हवलदार से नीट-यूजी 2026 के लीक हुए भौतिकी के प्रश्न प्राप्त हुए थे। इस मामले में सीबीआई ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 12 मई को, एनटीए ने प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के बीच 3 मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा को रद्द कर दिया। यह परीक्षा 21 जून को फिर से होनी है।
–
