उत्तराखंड के कैंची धाम के वार्षिक स्थापना दिवस से पहले भारी बवाल मच गया। मेले की ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कॉन्सटेबल पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। ये लड़की स्थानीय होम स्टे के मैनेजर की बेटी बताई जा रही है।

Spread the love

इस घटना के बाद काफी हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों को पकड़कर उनकी पिटाई की और उन्हें पास के पुलिस चौकी ले गए। इस दौरान भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने प्रदर्शन भी किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड।

पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नैनीताल में एक ‘होमस्टे’ मालिक की बेटी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने को लेकर एक सहायक उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के पिता की शिकायत पर, पुलिस ने सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र प्रसाद और मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जितेंद्र प्रसाद उधमसिंह नगर में तैनात है।

‘नशे में थे पुलिसकर्मी’

शिकायतकर्ता का आरोप है कि शनिवार रात जब उनकी बेटी अपनी बहन के साथ एक रिश्तेदार के घर से लौट रही थी, तब पास के ही एक होमस्टे में ठहरे दो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बदसलूकी की और छेड़छाड़ की। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के समय दोनों पुलिसकर्मी नशे में थे। इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया, उन्हें पास की पुलिस चौकी ले गए और तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।

ये पुलिसकर्मी 15 जून को होने वाले कैंची धाम स्थापना दिवस समारोह के लिए उस इलाके में तैनात थे। विरोध-प्रदर्शन के बाद, आरोपी पुलिसकर्मियों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे शराब के नशे में तो नहीं थे। भवाली के थाना प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने कहा, दोनों पर छेड़छाड़ और कानून की अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।


Spread the love