पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक मॉड्यूल द्वारा दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित एक ढाबे और हरियाणा के सैन्य कैंप पर हमले की साजिश रचे जाने का खुलासा हुआ है।

Spread the love

जांच से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ‘गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0’ के तहत विभिन्न राज्यों से शाहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े नौ संदिग्ध ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

रेकी कर पाकिस्तान भेजी थीं तस्वीरें

जांच एजेंसियों को पता चला कि आरोपियों में से एक ने दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर की रेकी की थी और परिसर की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेजी थीं।

मॉड्यूल की योजना मंदिर में तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को निशाना बनाने तथा फायरिंग कर दहशत फैलाने की थी।

सोनीपत में ढाबे पर करना था ग्रेनेड हमला

सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक प्रसिद्ध ढाबे पर ग्रेनेड हमला करने का भी टास्क दिया गया था। यह ढाबा प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही वाला स्थान माना जाता है। जांच एजेंसियों का मानना है कि हमले का मकसद बड़े पैमाने पर नुकसान और जनहानि करना था।

इसके अलावा हरियाणा के हिसार स्थित एक सैन्य कैंप की भी रेकी किए जाने की बात सामने आई है। आरोपियों ने कथित तौर पर कैंप और आसपास के इलाके के वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजे थे।

सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस थाने भी मॉड्यूल के निशाने पर थे। स्पेशल सेल अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मॉड्यूल के अन्य नेटवर्क, फंडिंग और सीमा पार संपर्कों की जांच कर रही है।


Spread the love