भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, मिशन 2027 पर सोशल मीडिया और आईटी के माध्यम से प्रचार को दी जाएगी धार

Spread the love


रुद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को आयोजित संगठनात्मक बैठक में आगामी मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए पार्टी की रणनीति और प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों पर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी, प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीण लेखबार, तथा सोशल मीडिया संयोजक गंधार अग्रवाल समेत अन्य वक्ताओं ने सोशल मीडिया के प्रभाव और इसके रणनीतिक उपयोग पर मार्गदर्शन दिया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी की विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए डिजिटल मीडिया को प्रमुख हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी ने कहा कि सोशल मीडिया आज जनमत निर्माण का सबसे शक्तिशाली माध्यम बन चुका है, इसलिए हर कार्यकर्ता को पूरी जिम्मेदारी और योजनाबद्ध तरीके से डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करना होगा ताकि पार्टी की उपलब्धियों को सीधे लोगों तक पहुंचाया जा सके।

प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीण लेखबार ने डिजिटल उपकरणों और ऑनलाइन अभियान पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी अधिकांश समय ऑनलाइन रहती है, ऐसे में सही समय पर सही संदेश साझा कर प्रभावी संचार किया जाए तो मिसन 2027 में सफलता निश्चित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शीघ्र आईटी एवं सोशल मीडिया से संबंधित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाने की जानकारी भी दी।

सोशल मीडिया संयोजक गंधार अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय मुद्दों, जनहित कार्यों और जनता की समस्याओं के समाधान को सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर प्रमुखता से प्रसारित किया जाएगा, इससे जनता का भरोसा और पार्टी की साख दोनों मजबूत होंगे।

जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि भाजपा का संगठन जनता के बीच हमेशा जनसेवा और विकास कार्यों के बल पर सशक्त रहा है। उन्होंने कहा कि मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड, मंडल और गांव स्तर पर प्रचार अभियान को गति दी जाएगी, तथा डिजिटल और पारंपरिक प्रचार माध्यमों का समान रूप से उपयोग किया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि अगले महीनों में सोशल मीडिया और प्रचार अभियान को तेजी देने के लिए प्रत्येक मंडल और वार्ड के कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही योजनाओं की जानकारी और संवाद बढ़ाने के लिए ऑनलाइन कैम्पेन के साथ-साथ ऑफलाइन कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने मिशन 2027 को सफल बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक जिला आईटी मानस जयसवाल, कार्यक्रम संयोजक जिला सोशल मीडिया अक्षय गहलोत, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर और पूर्व आईटी संयोजक मोहन तिवारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल आईटी संयोजक और मंडल मीडिया प्रभारी भी बैठक में शामिल हुए।



Spread the love