हादसे में कार में सवार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। तीन घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है, जबकि दो का उपचार उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में चल रहा है। सभी घायल हरियाणा सोनीपत के रहने वाले हैं।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
तीन घायल हायर सेंटर रेफर
कार कार संख्या-एचआर, 10 एएन- 7221 पिथौरागढ़ जनपद के मुन्स्यारी से सोनीपत (हरियाणा) जा रही थी। बुधवार तड़के 3:21 बजे कार नेशनल हाईवे पर चल्थी-कठौल के बीच असंतुलित होकर खाई में गिर गई। घटना में चालक सहित पांच यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही चल्थी चौकी पुलिस मौके पर पहुंंचे और रेस्क्यू कर सभी घायलों को 70 मीटर गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। 108 एंबुलेंस से उन्हें उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय भेजा गया।
घायलों में विवेक (32) पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम जाहरी, थाना सदर सोनीपत, अमनदीप (30) पुत्र राकेश कुमार, निवासी ग्राम जाहरी, थाना सदर सोनीपत, मोहित (33) पुत्र जगजीत, निवासी किलोधड़, थाना सोनीपत, चालक आदित्य (32) पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार, निवासी ग्राम शहजादपुर, थाना सोनीपत सदर, अतुल (32) पुत्र सतपाल, निवासी शहजादपुर, थाना सोनीपत सदर शामिल हैं।
उपचार कर रहे चिकित्सक डा. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि अधिकांश यात्रियों के हाथ, पांव व सिर पर चोट है। गंभीर चोट के चलते मोहत, अमनदीप व अतुल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
चल्थी चौकी एसआई राकेश कठायत ने बताया कि साढ़े तीन बजे दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया गया। बताया कि चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि झपकी आने से वह कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया।
