देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चार जून से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के दृष्टिगत प्रदेश कांग्रेस संगठन तैयारियों में जुट गया है। इसी सिलसिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा रविवार शाम देहरादून पहुंचेंगी।

Spread the love

वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राहुल गांधी के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अनुसार प्रदेश प्रभारी अगले दिन पौड़ी और फिर वहां से अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगी।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

ये रहेगा राहुल गांधी का कार्यक्रम

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चार जून को अल्मोड़ा के सिरमनी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन वह पौड़ी में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में भाग लेंगे।

अगले दिन पांच जून को उनका देहरादून में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही पार्टी विधायकों, पूर्व विधायकों और कांग्रेस के आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक का कार्यक्रम निर्धारित है। राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के साथ ही सांगठनिक की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उधर, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा देहरादून पहुंच चुके हैं।

ऐतिहासिक होगी अल्मोड़ा रैली : आर्य

प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली और पौड़ी का पूर्व सैनिक सम्मेलन ऐतिहासिक होंगे। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजनों की सहभागिता से इन कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं की इसमें भागीदारी तय की गई है।


Spread the love