पंडित राम सुमेर शुक्ल की पुण्यतिथि पर विकास की ऐतिहासिक सौगातें: इंटर कॉलेज की सौगात पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का भव्य सम्मान”

Spread the love

रुद्रपुर: तराई के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की 47वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित स्मृति समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सफलता पर कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मेडिकल कॉलेज परिवार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों, क्षेत्र की जनता, सभी राष्ट्र प्रेमियों तथा प्रशासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गईं। मुख्यमंत्री ने लालपुर–नगला मार्ग से आनंदपुर कटिंग अंबेडकर कॉलोनी तक नई सड़क निर्माण, किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण, ग्राम रामनगर स्थित पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को इंटर कॉलेज में उच्चीकृत करने, तथा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने जैसी महत्वपूर्ण सौगातें क्षेत्र को प्रदान की हैं।
पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई ये घोषणाएँ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगी तथा इनका लाभ समाज के आम जनमानस को सीधे प्राप्त होगा।किच्छा- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्राम रामनगर स्थित स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण कर इंटर कॉलेज बनाए जाने के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है, कल रुद्रपुर में स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति समारोह में मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए अतिशीघ्र इंटर कॉलेज निर्माण की सहमति प्रदान की। आज इसी निर्णय की खुशी में विद्यालय परिवार एवं हाई स्कूल के छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को आमंत्रित कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्राम रामनगर की बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के उच्चीकरण की घोषणा करना एक ऐतिहासिक कदम है। इंटर कॉलेज बनने से सीमावर्ती क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा अपने गांव में ही सुलभ होगी। यह निर्णय स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी के शिक्षा के प्रति समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि है। मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। विद्यालय परिवार ने पूर्व विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इंटर कॉलेज बनने से क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और बालिकाओं को बड़े स्तर पर अवसर उपलब्ध होंगे।
विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्वनिर्मित गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य गरिमा पांडे, आरती पांडे, रामू चतुर्वेदी, संदीप कुशवाहा, मयंक तिवारी, वीरेंद्र सिंह, रविकांत वर्मा, सतीश गुप्ता, घनश्याम पांडे, निमिषा, पूनम, सोनम बी, अरीशा, करीना, अंशिका, अंतरा, प्रतिभा, प्रियांशी, आलिया, प्रतिज्ञा, प्रतिभा, खुशी, तमन्ना समेत समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्राएं उपस्थित थे।


Spread the love