शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए फॉर्म केवल 31 जुलाई तक ही स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में अगर आपने अभी तक JNVST Class 6 Admission के लिए अप्लाई नहीं किया है, तो आपको सलाह दी जाती है कि बगैर देरी करते हुए JNVST 2027 के लिए तुरंत आवेदन कर लें।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
कैसे करें घर बैठे स्वयं आवेदन
जेएनवीएसटी परीक्षा में आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। आपकी सहायता के लिए यहां फॉर्म भरने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। आप नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से फॉर्म भर सकते हैं।
- JNVST 2027 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिशन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दरज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
आवेदन करते समय इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगा, जो इस प्रकार है।
- छात्र या छात्रा का हस्ताक्षर
- अभिभावक के हस्ताक्षर
- स्टूडेंट की फोटो
- आधार कार्ड
- स्कूल प्रिंसिपल द्वारा सत्यापित प्रमाण-पत्र आदि
JNVST 2027 कब होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन निर्धारित एग्जाम सेंटर में 28 नवंबर को किया जाएगा। यह परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 11.30 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा में छात्रों से ईवीएस, अंकगणित और भाषा विषय से 100 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे।
