उत्तराखंड,दुबई और अबुधाबी के इंटरनेशनल स्टेडियम्स में खेले जा रहे एशिया कप 2025 में भारत ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन के बदौलत टूर्नामेंट के अगले चरण यानी सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Spread the love

भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएई को 9 विकेट से जबकि रविवार को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। इसके साथ ही अंकतालिका में भारत 4 प्वाइंट्स और +4.793 के बेजोड़ नेट रन रेट के साथ ग्रुप ‘ए’ के शीर्ष पर है।

हैंडशेक मामला: पीसीबी की पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग, फाइनल जीतने पर क्या नकवी से ट्रॉफी लेगा भारत?

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

अगला मुकाबला ओमान के खिलाफ

भारत इस लीग चरण में अपना आखिरी मुकाबला शुक्रवार को कमजोर टीम ओमान के खिलाफ खेलेगा। इस तरह से यह मैच औपचारिक होगा क्योंकि ओमान लगातार दो हार के साथ ही टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है। ऐसे में भारत के साथ अगले चरण में पाकिस्तान जायेगा या यूएई इसका फैसला दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले के परिणाम से तय होगा। सुपर-4 में एंट्री के लिए दोनों ही टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। यह मुकाबला कल यानि बुधवार को खेला जाएगा।

रोचक मुकाबले में श्रीलंका ने हॉन्ग कॉन्ग को समेटा

Asia Cup Super 4 Schedule: टी-20 एशिया कप में हॉन्ग कॉन्ग के ख़िलाफ़ पतुम निसंका द्वारा टूर्नामेंट में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ने की बदौलत श्रीलंका को एक रोचक मुक़ाबले में जीत मिली। हालांकि बीच में मैच फंस गया था और अगर हॉन्ग कॉन्ग ने ख़राब फ़ील्डिंग नहीं की होती तो संभव है कि मैच किसी और पलड़े में झुक सकता था। लेकिन अंत में वानिंदु हसरंगा के कुछ बड़े शॉट्स ने श्रीलंका को जीत की दहलीज़ पार करा दी।

निज़ाकत ख़ान के अर्धशतक और अंशुमन रथ की बदौलत श्रीलंका को 150 रनों का लक्ष्य मिला था और श्रीलंका को कुसल मेंडिस के रूप में शुरुआती झटका भी लगा। लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था लेकिन श्रीलंका की पारी आहिस्ते-आहिस्ते आगे बढ़ रही थी। हालांकि 10वें ओवर में कामिल मिशारा को एजाज़ ख़ान ने पवेलियन लौटा दिया।

पहली पारी में हॉन्ग कॉन्ग की तरफ से निजाकत खान ने 38 गेंदों पर 58 रन की शानदार पारी खेली। इसी तरह अंशुमान रथ के 48 और जीशान अली के 23 रनों के बदौलत श्रीलंका के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा था। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी बेअसर नजर आई. दुष्मंता चमीरा ने 2 जबकि शनाका और हसरंगा को एक-एक विकेट हासिल किये।

दहिया चमके, हरियाणा स्टीलर्सने गुजरात जायंट्स को 40-37 से हराया

रविवार को फिर भिड़ेंगे भारत-पाक!

Asia Cup Super 4 Schedule: आखिर चार में प्रवेश के लिए यूएई और पाक के बीच बुधवार को भिड़ंत होगी। इस मैच के विजेता का मुकाबला अगले रविवार को भारत के साथ होगा। फिलहाल ग्रुप में पाकिस्तान दूसरी सबसे मजबूत टीम है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि, यूएई को हराकर वह अगले चरण में पहुंचेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को रविवार को फिर एक बार भारत-पाक के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।


Spread the love