रुद्रपुर,जब-जब भारत की सरहदों पर दुश्मनों ने कुटिल निगाह डाली है, तब-तब भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस से राष्ट्र के स्वाभिमान को अक्षुण्ण रखा है। हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों में सक्रिय आतंकवादी अड्डों पर भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल प्रहार में दर्जनों आतंकियों के मारे जाने की घटना ने न केवल भारत की सैन्य शक्ति का प्रमाण दिया, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि अब भारत “नई नीति, नया प्रतिशोध” के सिद्धांत पर चल पड़ा है।
इस संदर्भ में रुद्रपुर के पूर्व विधायक श्री राजकुमार ठुकराल की राष्ट्रवादी प्रतिक्रिया हर भारतवासी के दिल को छूने वाली रही। ठुकराल ने स्पष्ट शब्दों में कहा:
“अब वक्त आ गया है कि देशद्रोहियों, आतंकवादियों और उनके हिमायतियों को करारा जवाब दिया जाए। हमारी सेना केवल शस्त्रों से नहीं, संकल्प से भी लड़ी है। भारतीय सैनिक हर शहीद के खून का हिसाब लेते हैं और यही भारत की असली ताकत है। मैं इस ऐतिहासिक कार्यवाही के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को नमन करता हूँ।”
श्री ठुकराल ने यह भी कहा कि “देश में रहकर पाकिस्तान की भाषा बोलने वालों को अब चेत जाना चाहिए। राष्ट्रवाद केवल नारों से नहीं, कर्म और समर्थन से सिद्ध होता है।”
