IPL 2026: आईपीएल 2014 से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते आ रहे कैरेबियन ऑलराउंडर आंद्रे रसल ऑक्शन में उतर चुके हैं। सभी टीमों को 15 नवंबर से पहले आईपीएल 2026 रिटेंशन लिस्ट जारी करनी थी, जिसमें केकेआर ने इस विस्फोटक खिलाड़ी को रिटेन नहीं करके रिलीज कर दिया।

Spread the love

11 सीजन तक एक टीम के साथ खेलने के बाद अब नीलामी में आ रहे हैं, जो सभी टीमों के लिए बड़ा सरप्राइज़ है। इसी में हम आपको उन 3 टीमों के बारे में बताते हैं, जो रसल को मिनी ऑक्शन में टारगेट कर सकती हैं। इनके ऊपर करोड़ों की बोली लग सकती है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स पूरी तरह से एक्शन मोड़ में नजर आ रही है। पहले ही राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को ट्रेड कर लिया है। हालांकि, बदले में रविंद्र जडेजा और सैम करन को देना भी पड़ा है। लेकिन, अब उनके सामने एक बड़ा खिलाड़ी आंद्रे रसल के रूप में उपलब्ध हैं। मिनी ऑक्शन में इस कैरेबियन प्लेयर के पीछे सीएसके भाग सकती है। जडेजा और करन के जाने के बाद टीम को एक अच्छे ऑलराउंडर की तलाश है, जो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाए। इसमें रसल पूरी तरह माहिर हैं। फ्रेंचाइजी के पास 43.4 करोड़ रुपए पर्स में बचे हैं।

– आईपीएल 2026: अय्यर से बेबी मलिंगा तक…, ये हैं रिलीज होने वाले 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स भी आंद्रे रसल को टारगेट करने का प्लान बना रही होगी। उनकी टीम में कोई ऐसा विदेशी विस्फोटक ऑलराउंडर नहीं है, जो मैच का रुख अपने दम पर मोड़ दे। ऐसे में रसल इस काम को अंजाम देना जानते हैं। भले ही पिछला सीजन खास नहीं रहा है, लेकिन इस प्लेयर के पास मैच जीताने की काबिलियत है। खासकर दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली का मैदान छोटा है, जहां खूब छक्के लगते हैं। इस चीज का ध्यान भी डीसी दे रही होगी। इस कैरेबियन प्लेयर पर 10 करोड़ रुपए तक की बोली दिल्ली लगा सकती है। पर्स में 21.8 करोड़ रुपए की राशि बची हुई है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास पिछले सीजन लियम लिविंगस्टन का विकल्प था, लेकिन उन्हें रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में टीम एक ऐसे ऑलराउंडर की तलाश कर रही होगी, जिसके पास फायर पावर हो। इस काम को आंद्रे रसल अच्छी तरह अंजाम तक पहुंचा सकते हैं। रसल के पास वो क्षमता है, जो अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों में देखने को नहीं मिलते हैं। आरसीबी चैंपियन की तरह डॉमिनेट करना चाहती है, तो इस ऑलराउंडर पर पैसे फेंकने होंगे। मिनी नीलामी में इनके ऊपर 10 करोड़ रुपए तक टीम फेंक सकती है। आरसीबी के पर्स में 16.4 करोड़ रुपए बचे हुए हैं।

वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने IPL 2025 में लिए थे करोड़ों, इस बार बिकेंगे ‘कौड़ियों’ के भाव!🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ


Spread the love