पंतनगर की काजल पपोला ने एचआर क्षेत्र में बढ़ाया कदम, इंटर्नशिप और कौशल विकास से बनाई अलग पहचान

Spread the love


पंतनगर। पंतनगर निवासी काजल पपोला ने मानव संसाधन (Human Resources) के क्षेत्र में अपने कौशल और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पेशेवर करियर की मजबूत शुरुआत की है। वर्तमान में वह ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी से एमबीए (मानव संसाधन) की पढ़ाई (2024–2026) कर रही हैं। इससे पूर्व उन्होंने कुमाऊँ विश्वविद्यालय से वर्ष 2024 में बीएससी की डिग्री प्राप्त की।
काजल ने अशोक लीलैंड में जुलाई 2025 से सितंबर 2025 तक एचआर इंटर्न के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने ऑटोमोबाइल सेक्टर में ब्लू-कॉलर कर्मचारियों की अनुपस्थिति (Absenteeism) पर अध्ययन किया, जिससे उन्हें औद्योगिक मानव संसाधन प्रबंधन की व्यावहारिक समझ मिली।
उन्होंने समय-समय पर अपने कौशल को निखारने के लिए कई प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी पूरे किए हैं। इनमें टेबल्यू फॉर बिगिनर्स (Great Learning), Generative AI in HR (Coursera), Nature in Human Resources (Infosys Springboard) तथा Mastering MS Excel जैसे प्रमाणपत्र शामिल हैं।
काजल पपोला को ब्रेनवेव 3.0 में स्वयंसेवक के रूप में योगदान देने के साथ-साथ प्रज्ञान मैनेजमेंट फेस्ट के क्विज़ाथॉन तथा एचआर ब्रेनिएक क्विज़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
एमएस ऑफिस, समय प्रबंधन, समस्या समाधान और टीम समन्वय जैसे कौशलों से सुसज्जित काजल पपोला का लक्ष्य एक गतिशील संगठन में कार्य करते हुए अपने ज्ञान और अनुभव के माध्यम से संस्थान की प्रगति में सार्थक योगदान देना है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।


Spread the love