कमलेंद्र सेमवाल ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत, खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

Spread the love


रूद्रपुर।मनोज सरकार स्टेडियम स्थित साइक्लिंग वेलोड्रम में आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीम को मुख्य अतिथि कमलेंद्र सेमवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का श्रेष्ठ माध्यम हैं।
मुख्य अतिथि कमलेंद्र सेमवाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए और सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उत्तराखंड के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


कमलेंद्र सेमवाल ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास को लेकर गंभीर है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि साइक्लिंग वेलोड्रम जैसे आधुनिक खेल परिसर उत्तराखंड को खेलों के मानचित्र पर नई पहचान दिला रहे हैं।
कार्यक्रम में खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विजेता टीम के सम्मान के दौरान उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित/सम्मानित सभी प्रमुख व्यक्तियों में ,कमलेंद्र सेमवाल – मुख्य अतिथि
अमित सिन्हा – प्रमुख सचिव, खेल विभाग, उत्तराखंड
मनिंदरपाल सिंह – सचिव, साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया
श्रीमती राशिका सिद्दीकी – प्रभारी उपनिदेशक, खेल विभाग
श्रीमती जानकी कार्की – जिला क्रीड़ाधिकारी, ऊधमसिंहनगर
श्रीमती निर्मला पंत – जिला क्रीड़ा अधिकारी, नैनीताल
डॉ. के.सी. चंदौला – अध्यक्ष, उत्तराखंड आयुष परिषद एवं एमडी, चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज
विमल चौधरी – अध्यक्ष, उत्तराखंड साइक्लिंग एसोसिएशन
दिवेश पांडे – सचिव, उत्तराखंड साइक्लिंग एसोसिएशन
डी.के. सिंह – महासचिव, ओलंपिक एसोसिएशन उत्तराखंड
नागेंद्र शर्मा – पूर्व खेल अधिकारी, कुमाऊं विश्वविद्यालय
भूपेंद्र सिंह रावत – युवा कल्याण अधिकारी
इसके अतिरिक्त
– बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल विभाग के अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


Spread the love