साइकिलिंग में ओलंपिक पदक को बनाएं लक्ष्य: रेखा आर्यारुद्रपुर में नेशनल ट्रैक साइकिलिंग

Spread the love

चैंपियनशिप के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
देशभर से 600 से अधिक साइकिलिस्ट ले रहे हैं भाग
रुद्रपुर, 22 दिसंबर।
रुद्रपुर स्थित शिवालिक वेलोड्रोम में आयोजित 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर एवं 40वीं सब-जूनियर नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में सोमवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए 600 से अधिक साइकिलिस्ट प्रतिभाग कर रहे हैं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि साइकिलिंग वेलोड्रोम के निर्माण के बाद यह उम्मीद मजबूत हुई है कि उत्तराखंड जल्द ही साइकिलिंग की नर्सरी के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रदेश में जो आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित की गई है, उसमें साइकिलिंग वेलोड्रोम एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
खेल मंत्री ने कहा कि आमतौर पर नेशनल गेम्स के दौरान कई राज्यों को साइकिलिंग प्रतियोगिताएं अन्य प्रदेशों में आयोजित करनी पड़ती हैं, क्योंकि देश में यह सुविधा कुछ चुनिंदा राज्यों में ही उपलब्ध है। उत्तराखंड में वेलोड्रोम बनने से अब न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।
रेखा आर्या ने प्रदेश के खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से वेलोड्रोम में अभ्यास करें, ताकि 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 ओलंपिक खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी पदक के प्रबल दावेदार बन सकें।
इस मौके पर साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ओंकार सिंह, सचिव मनिंदर पाल सिंह, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह, उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी, सचिव देवेश पांडे, जिला अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा, विजय पाठक सहित कई गणमान्य अतिथि में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक L,M उप्रेती, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल, चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एमडी और भाजपा नेता डॉ किशोर चंदोला, नितिन शर्मा, सुरेश कुमार  ,एडवोकेट दिवेश पांडे सेक्रेटरी जनरल साइकलिंग एसोसिएशन उत्तराखंड आदिऔर खेल प्रेमी मौजूद रहे।

डॉ किशोर चंदोला का सकारात्मक बयान
राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप जैसे आयोजन उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शिवालिक वेलोड्रोम बनने से हमारे खिलाड़ियों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां अभ्यास कर वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या के मार्गदर्शन से साइकिलिंग को नई दिशा मिली है। इससे उत्तराखंड जल्द ही साइकिलिंग का मजबूत केंद्र बनकर उभरेगा।

जिला अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा,उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन

डॉ. नागेंद्र शर्मा का बयान?उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा ने कहा कि शिवालिक वेलोड्रोम जैसे आधुनिक खेल ढांचे से प्रदेश के साइकिलिस्टों को नई पहचान मिलेगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और उत्तराखंड साइकिलिंग के क्षेत्र में देशभर में अग्रणी बनेगा।


Spread the love