रुद्रपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ, 6 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल दवा

Spread the love


रुद्रपुर में गुरुवार को ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, गांधी कॉलोनी में स्कूली बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल दवा खिलाकर किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पेट के कीड़ों से मुक्ति बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों में एनीमिया, कुपोषण और सीखने की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से जनपद के सभी पात्र बच्चों तक दवा पहुंचाने के निर्देश दिए।
अभियान के तहत जनपद के सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 6,03,960 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को दवा अवश्य दिलाएं, क्योंकि यह पूरी तरह सुरक्षित है और स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में दी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को हाथ धोने, स्वच्छता अपनाने और खुले में शौच न करने की शपथ भी दिलाई गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. केके अग्रवाल ने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश गुरुवार को दवा नहीं ले पाए हैं, उन्हें 14 मई को आयोजित मॉप-अप डे पर दवा खिलाई जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम, डीपीएम हिमांशु मुस्यूनी, कार्यक्रम प्रबंधक जावेद पूरन, आमिर, पंकज गुसाईं, विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद


Spread the love